Amravti News: 22 वर्षीय महिला पहलवान की हार्ट अटैक से मौत, अमरावती खेल जगत में प्राप्ती विघ्ने के निधन पर शोक
कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले जिले तिवसा की युवा पहलवान 22वर्षीय प्राप्ती विघ्ने की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। इस चौंकाने वाली घटना से खेल जगत में शोक की लहर है।
- Written By: आंचल लोखंडे
:22 वर्षीय महिला पहलवान की हार्ट अटैक से मौत। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अमरावती: कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले जिले तिवसा की युवा पहलवान 22वर्षीय प्राप्ती विघ्ने की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। इस चौंकाने वाली घटना से खेल जगत में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, प्रतिभा को शुरू में उल्टी और हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। वह उस समय अमरावती में थी। इस बीच उसने अपने परिवार को फोन करके इसकी जानकारी दी। इसलिए उसका भाई उसे अमरावती से तिवसा घर ले आया।
सोमवार को दोपहर उसकी हालत बिगड़ गई
जब वह घर पर आराम कर रही थी, तब सोमवार दोपहर को उसकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते उसे उपचार के लिए तिवसा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। रोजाना व्यायाम और कुश्ती जैसे खेलों के लिए फिट रहने वाली प्राप्ती की अचानक मौत से जिले में शोक व्याप्त है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: प्रेमिका और परिजनों ने किया प्रताड़ित, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छोड़ गया सुसाइड नोट
अमरावती के दस्तूर नगर से जुड़ेगा समृद्धि महामार्ग, 840 करोड़ की सड़क परियोजना का रवि राणा ने किया निरीक्षण
अमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
शनिवारवाड़ा के पास लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश, पुणेरी स्टाइल में दिया मुंहतोड़ जवाब….
कुश्ती और खेल जगत में शोक की लहर
प्राप्ती विघ्ने प्रसिद्ध हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल अखाड़े में कुश्ती सीख रही थीं। वह पंचशील व्यायाम प्रसारक मंडल तिवसा की सदस्य भी थीं। 22 साल की उम्र में युवा पहलवान की अचानक मौत से कुश्ती और खेल जगत में शोक की लहर है।
