Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी

Voter List Digitization: अमरावती जिले में विशेष गहन मतदाता सत्यापन अभियान 95.53% पूरा हो चुका है। 25.45 लाख मतदाताओं में से 21.37 लाख से अधिक रिकॉर्ड का डिजिटाइजेशन किया गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 04, 2026 | 03:08 PM

अमरावती मतदाता सूची एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amravati Voter Verification: अमरावती जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सत्यापन अभियान ने अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक 95.53 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कुल 25 लाख 45 हजार 677 मतदाताओं में से 21 लाख 37 हजार 172 मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जबकि शेष अपात्र अथवा अनुपलब्ध मतदाताओं
का पृथक वर्गीकरण किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी अंतिम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 2 लाख 94 हजार 591 मतदाता ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में पाए गए। इनमें 1 लाख 3 हजार 402 मृत, 11 हजार 531 अनुपस्थित, 1 लाख 36 हजार 508 स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित, 933 अन्य कारणों से अनुपलब्ध तथा 42 हजार 217 मतदाता अन्य स्थान पर पंजीकृत पाए गए हैं। इन सभी मामलों का सत्यापन कर अंतिम मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।

अंतिम सूची अपडेट करेंगे

अभियान की प्रगति में दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र ने 99.12 प्रतिशत कार्य पूरा कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद धामणगांव रेलवे (98.19 प्रतिशत), मोर्शी (97.97 प्रतिशत), अचलपुर (96.87 प्रतिशत) और तिवसा (96.27 प्रतिशत) का स्थान रहा। वहीं अमरावती विधानसभा क्षेत्र में 90.43 प्रतिशत कार्य के साथ सबसे कम प्रगति दर्ज की गई। प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य मृत, स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं की पहचान की गई।

सम्बंधित ख़बरें

CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान

नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!

Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू

महाराष्ट्र में 24 घंटे की मेडिकल इमरजेंसी! BHMS डॉक्टरों को लेकर एलोपैथिक डॉक्टरों की हड़ताल शुरू

डिजिटाइजेशन में आगे

  • मोर्शी- 90.10%
  • दर्यापुर – 89.82%
  • अचलपुर – 86.76%
  • सबसे कमः अमरावती 75.51%
  • सबसे कम प्रगतिः अमरावती 90.43%

सत्यापन में शीर्ष विधानसभा क्षेत्र

  • दर्यापुर – 99.12%
  • धामणगांव रेलवे 98.19%
  • मोर्शी – 97.97%
  • अचलपुर 96.87%
  • तिवसा – 96.27%

ये भी पढ़े: अमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त

अनकलेक्टेबल मतदाताओं का विवरण

  • मृत : 1,03,402
  • अनुपस्थित : 11,531
  • स्थायी रूप से स्थानांतरित: 1,36,508
  • अन्य कारण: 933
  • अन्यत्र पंजीकृत : 42,217
  • जिले की स्थिति
  • कुल मतदाता : 25,45.677
  • डिजिटाइजेशन पूर्ण: 21,37, 172 (83.95%)
  • कुल सत्यापन कार्य: 95.53%
  • अनकलेक्टेबल मतदाता : 2,94,591

Amravati voter list verification digitization update 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 03:08 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Maharashtra News
  • SIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.