अमरावती के दस्तूर नगर से जुड़ेगा समृद्धि महामार्ग, 840 करोड़ की सड़क परियोजना का रवि राणा ने किया निरीक्षण
Amravati Road Project : अमरावती के दस्तूर नगर से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाली 840 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का विधायक रवि राणा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
अमरावती सड़क परियोजना :( सोर्सः सोशल मीडिया)
Samruddhi Mahamarg Link Road: अमरावती शहर और आसपास के क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक तथा कृषि विकास को नई गति देने वाले दस्तूर नगर से समृद्धि महामार्ग को जोड़ने वाले लगभग 840 करोड़ रुपये के सड़क परियोजना का विधायक रवि राणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने परियोजना के प्रस्तावित मार्ग का जायजा लेकर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगाराणा ने कहा कि यह सड़क केवल एक संपर्क मार्ग नहीं होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और कृषि विकास की नई धुरी बनेगी।
बढ़ेंगे उद्योग और रोजगार के अवसर
उनके अनुसार सड़क बनने से नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा किसानों को अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की मंजूरी शासन स्तर पर लगातार किए गए प्रयासों और प्रभावी पैरवी का परिणाम है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
फडणवीस कैबिनेट ने लिए ये 8 ऐतिहासिक निर्णय, किसानों से लेकर आम आदमी तक को मिलेगी बड़ी राहत! देखें पूरी लिस्ट
अब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
ये भी पढ़े: नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
इस प्रकार है प्रस्तावित सड़क
प्रस्तावित सड़क शहर के दस्तूर नगर चौक से शुरू होकर हनुमान गड़ी, भानखेड़, लालखेड़ अंबुजा सीमेंटअडानी परियोजना क्षेत्र, मालखेड़, वडगांव जिरे, मांजरी, खिरसाना, निरसाना, सावरेन, मोखड़ और नांदगांव खंडेश्वर से होते हुए सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगी। इस मार्ग के निर्माण से शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बीच आवागमन तेज एवं सुगम होने के साथसाथ भारी वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
