- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati Heat Wave Alert March 2026 Weather Update
Vidarbha Heat Wave Alert: अकोला-अमरावती समेत इन जिलों में अलर्ट जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Vidarbha Heat Wave: अमरावती, अकोला और वर्धा में हीट वेव की चेतावनी। 10 मार्च से 38 डिग्री के पार जाएगा पारा। स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, जिलाधिकारी ने जारी की गाइडलाइन।
- Written By: प्रिया जैस

विदर्भ हीटवेव अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Heat Wave Warning: नागपुर के भारत मौसम विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र ने विदर्भ क्षेत्र के अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए आगामी दो दिनों के दौरान हीट वेव की चेतावनी दी है। शनिवार को अमरावती का अधिकतम तापमान 37 अंश सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मिनिमम 22 डिग्री रहा। आगामी सप्ताह मंगलवार 10 मार्च से यह पारा चढ़कर 38 डिग्री के उपर जाने के संकेत मौसम विभाग ने दिए है।
तापमान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके अलावा विदर्भ के अन्य क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है। जिससे जिलाधिकारी व आपत्ति व्यवस्थापन प्राधिकरण के अध्यक्ष आशीष येरेकर ने दोपहर के समय बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की।
इन बातों का रखें ध्यान
- दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।
- अधिक से अधिक पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे, फिर भी नियमित रूप से तरल पदार्थ लें।
- हलके, ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
- बाहर निकलते वक्त टोपी, छतरी या गीले कपड़े से सिर को ढकें।
- मद्य, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय कम मात्रा में लें, क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
- छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों को विशेष ध्यान दें।
- पशुओं को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में ताजा पानी पिलाएं।
- यदि उष्माघात के लक्षण (सिर दर्द, चक्कर आना, मिचली, अधिक पसीना) महसूस हों तो तुरंत छांव में आराम करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता लें।
आगामी दिनों का अनुमानित तापमान
| तारीख | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
|---|---|---|
| 7 मार्च | 37 | 22 |
| 8 मार्च | 37 | 22 |
| 9 मार्च | 37 | 22 |
| 10 मार्च | 38 | 23 |
| 11 मार्च | 38 | 23 |
| 12 मार्च | 38 | 23 |
| 13 मार्च | 38 | 23 |
| 14 मार्च | 38 | 24 |
यह भी पढ़ें – उद्धव ठाकरे फिर बनेंगे MLC? महाराष्ट्र की राजनीति में आया बड़ा मोड़, संजय राउत ने ठोकी मजबूत दावेदारी
सतर्क रहे नागरिक
उष्माघात से बचाव के लिए नागरिकों से सतर्क रहें। दोपहर के समय घर के बाहर न निकले, मौसम विभाग द्वारा जारी की जाने वाली आगामी सूचना और अपडेट पर ध्यान दें।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में कंक्रीट का साम्राज्य: सड़कें तो चौड़ी हुईं, पर छिन गई राहगीरों की छांव!
Pune Mumbai Expressway का ‘मिसिंग लिंक’ तैयार, जल्द खुलेगा ट्रैफिक के लिए
गोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
Thane में 605 करोड़ की सड़कों पर सवाल, दो साल में फिर खोदी गई सड़कें
- आशीष येरेकर, जिलाधिकारी
उष्माघात पर जिला स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
बढ़ती गर्मी के बीच उष्माघात (हीटस्ट्रोक) की चेतावनी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए विशेष उपायों की घोषणा की है और आम जनता को इस मौसम में सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया है। सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को उष्माघात के मामलों में तत्काल इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों को इस गर्मी के मौसम में अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और उष्माघात के लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की।
Amravati heat wave alert march 2026 weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में कंक्रीट का साम्राज्य: सड़कें तो चौड़ी हुईं, पर छिन गई राहगीरों की छांव!
Apr 16, 2026 | 02:24 PMPune Mumbai Expressway का ‘मिसिंग लिंक’ तैयार, जल्द खुलेगा ट्रैफिक के लिए
Apr 16, 2026 | 02:21 PMगोरेवाड़ा तालाब का पानी ‘क्लीन’: सीवेज मिलने के दावे वैज्ञानिक रूप से गलत, जानें क्या कहती है लैब रिपोर्ट
Apr 16, 2026 | 02:17 PMThane में 605 करोड़ की सड़कों पर सवाल, दो साल में फिर खोदी गई सड़कें
Apr 16, 2026 | 02:11 PMलोकसभा सीटें बढ़ने से क्या बदलेगा, क्यों डरे हुए हैं कम आबादी वाले राज्य? समझिए सीटों का पेचीदा फॉर्मूला
Apr 16, 2026 | 02:10 PMदीक्षाभूमि सौंदर्यीकरण के 3 चरणों के टेंडर फेल, NMRDA को नहीं मिल रही कंपनी, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
Apr 16, 2026 | 02:07 PMबंगाल में BJP कैसे बनी मजबूत ताकत और उसकी चुनावी रणनीति क्या है? जानें दीदी को घेरने वाला वो चक्रव्यूह फार्मूल
Apr 16, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM










