- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amit Shah Called Ubt Mla Nagesh Patil Ashtikar On His Birthday Operation Lotus Maharashtra Politics
उद्धव के सांसद को अमित शाह की शुभेच्छा, हिंगोली में ‘ऑपरेशन कमल’ की अटकलें तेज
Hingoli Politics: गृहमंत्री अमित शाह ने शिवसेना (UBT) सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर को उनके जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी। महाराष्ट्र में एक बार फिर से ऑपरेशन लोटस चलाने की तैयारी हो रही है।
- Written By: सोनाली चावरे

गृहमंत्री अमित शाह, सांसद नागेश पाटिल (pic credit; social media)
Operation Lotus In Hingoli: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों के कारण दोनों भाइयों के समर्थक बेहद उत्साहित हैं। लेकिन इस बीच बीजेपी महाराष्ट्र में एक बार फिर से ऑपरेशन लोटस चलाने की तैयारी कर रही है। ऐसी अटकलें उद्धव की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के हिंगोली जिले के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर को आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फोन कॉल के बारे में लगाई जा रही हैं।
आष्टीकर का रविवार को जन्मदिन था। इस मौके पर बीजेपी में पीएम मोदी के बाद नंबर दो की हैसियत रखनेवाले शाह ने आष्टीकर को कॉल करके जन्मदिन की बधाई दी तो यूबीटी खेमे में हड़कंप मच गया। क्योंकि रविवार को ही यूबीटी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का भी जन्मदिन था। लेकिन शाह ने अपने पुराने सहयोगी ठाकरे को जन्मदिन की बधाई के लिए फोन नहीं किया।
अमित शाह के फोन कॉल से सियासत तेज
आष्टीकर को आए शाह के फोन के बाद सियासी जानकार कह रहे हैं कि बीजेपी आष्टीकर पर डोरे डाल रही है। या फिर ये उनकी छवि को संदिग्ध बनाने का प्रयास भी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
‘बारी बारी से सबको ठोका जा रहा है…’, अखिलेश के नेता ने भरे मंच से दिया बयान; BJP पर लगाए गंभीर आरोप
म्हाडा मुंबई लॉटरी 2026: 2640 घरों के लिए आवेदन शुरू, जानें बांद्रा-दादर जैसे इलाकों में घर पाने का पूरा तरीका
हिंगोली में ‘टैक्स’ धमाका: 45 हजार कमाने वाले को 23 करोड़ का GST नोटिस, आधार-पैन के दुरुपयोग से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- संजय राउत बोले, अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने की है इच्छा, लेकिन PM मोदी…
उद्धव ठाकरे ने भी दी बधाई
अब तक पार्टी के नेताओं की उपेक्षा करने वाले उद्धव ठाकरे अब अपने कुनबे को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को शाह के बाद उद्धव ने भी आष्टीकर को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान आष्टीकर ने भी उद्धव को जन्मदिन की बधाई दी। रविवार को अपने जन्मदिन के कारण बधाई देने वालों में व्यस्त होने के बाद भी उद्धव ने फोन करके आष्टीकर को बधाई दी। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप हजारों साल जिएं और हमेशा साथ रहें.” इस पर आष्टीकर ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा, “इसमें कोई शक नहीं है।
भाजपा की ‘नो रिस्क पॉलीसी’
महायुती ने महानगरपालिका चुनाव को लेकर नई नीति बनाई है। तीनों दल मुंबई समेत प्रमुख नगर निगमों में अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तो इससे ठाकरे बंधुओं को फायदा हो सकता है। इससे मनसे और ठाकरे गुट के ज्यादा नगरसेवक चुनकर आ सकते हैं। इसी के चलते गठबंधन ने ‘नो रिस्क’ नीति अपनाई है। इस नीति के तहत, चुनाव की ज़िम्मेदारी गठबंधन के उन नेताओं को दी जाएगी जिन्हें मुंबई की जानकारी है। गठबंधन अगले एक महीने में हर वार्ड के विवादों को सुलझाकर चुनाव की तैयारी शुरू कर देगा।
Amit shah called ubt mla nagesh patil ashtikar on his birthday operation lotus maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMमहिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PMईरान में जमीनी युद्ध की तैयारी: ट्रंप और नेतन्याहू का खार्ग द्वीप और होर्मुज पर कब्जे का मेगा प्लान
Mar 29, 2026 | 10:10 PMवोटर कार्ड से एंट्री…बिना फ्लाइट भूटान ट्रिप, बंगाल के इस शहर से बस कुछ ही दूर है ‘फुएंत्शोलिंग’
Mar 29, 2026 | 10:07 PMमीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
Mar 29, 2026 | 09:59 PM‘ग्लोबल गरबा’ पर ट्विंकल खन्ना का कटाक्ष, अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर किया मजाकिया वार, पोस्ट हुआ वायरल
Mar 29, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM
क्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PM













