-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cm Fadnavis Offer Uddhav Thackeray To Join Bjp Maharashtra Politics
CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को दिया साथ आने का ‘ऑफर’, फिर दोहराया पुराना किस्सा…
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Assembly News: विधानसभा में सीएम फडणवीस ने फिर एक बार उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर दिया। सीएम की तरफ से दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है। उद्धव ठाकरे ने भी इसपर अपना बयान दिया है।

सीएम फडणवीस, उद्धव ठाकरे (pic credit; social media)
Maharashtra monsoon session: महाराष्ट्र में सदन का सत्र चल रहा है। ऐसे में सियासी गहमागहमी लाजमी है। इस बीच बुधवार (16 जुलाई) को राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना यूबीटी के चीफ और पुरान सहयोगी रहे उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर दे दिया। सीएम की तरफ से दिया गया बयान चर्चा का विषय बन गया है।
विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे ने एक दूसरे का अभिवादन किया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हंसी मजाक में उद्धव ठाकरे को साथ आने का ऑफर देते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को 2029 तक कुछ नहीं करना है। हमारी विपक्ष में आने की कोई गुंजाइश नहीं बची है, लेकिन आपके (सत्तारूढ़ दल के) पास यहां आने की गुंजाइश है।
सीएम फडणवीस ने कहा, हमारा वहां (विपक्ष) में आने का कोई स्कोप नहीं है। लेकिन आपको यहां आने का स्कोप है। आप विचार कर सकते है। यह स्कोप अलग तरीके से देखना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के स्कूलों में ही मिलेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र: आपले सरकारी सेवा केंद्र अब स्कूलों में भी
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
यह भी पढ़ें – मैं और राज ठाकरे मिलकर महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा करेंगे, जो बालासाहेब नहीं…
उद्धव ठाकरे ने सीएम फडणवीस को दिया ये जवाब
सीएम के इस बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह सब बातें हंसी मजाक में हो रही थीं। इसलिए इसे ज्यादा सीरियस मत लें। बता दें कि साल 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर चर्चा के केंद्र में आ गया। दशकों तक बीजेपी के साथ रहने वाले उद्धव ठाकरे ने गठबंधन खत्म करने का फैसला किया।
दरअसल, विवाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर हुआ था। शिवसेना (अविभाजित) ने दावा किया कि गठबंधन में ढाई-ढाई साल के सीएम पद देने का समझौता हुआ था। हालांकि, बीजेपी इस दावे को नकारती रही। आगे चलकर गठबंधन टूट गया और उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (अविभाजित) के साथ मिलकर सरकार बनाई और पहली बार राज्य के सीएम बने।
उद्धव के साथ नहीं चल पाई भाजपा
ये सरकार ढाई साल ही चल पाई। एकनाथ शिंदे जून 2022 में उद्धव ठाकरे से अलग हो गए। विधायकों की संख्या कम हो गई। उद्धव ठाकरे की सरकार के पास बहुमत नहीं बचा। फ्लोर टेस्ट से पहले ही उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया। आगे चलकर बीजेपी के साथ मिलकर एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाई और वो पहली बार राज्य के सीएम बने।
Cm fadnavis offer uddhav thackeray to join bjp maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
Jul 02, 2026 | 04:13 PMगोंदिया के स्कूलों में ही मिलेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र: आपले सरकारी सेवा केंद्र अब स्कूलों में भी
Jul 02, 2026 | 04:13 PMबिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










