संजय राउत बोले, अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने की है इच्छा, लेकिन PM मोदी...

Maharashtra Politics: राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी में हो रही हलचल को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भाजपा में उथपथल चल रही है। अमित शाह ने देश का प्रधानमंत्री बनने की ईच्छा जताई है।
सांसद संजय राउत, गृह मंत्री अमित शाह (pic crtedit; social media)
सांसद संजय राउत, गृह मंत्री अमित शाह (pic crtedit; social media)
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Raut News: उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार (27 जुलाई) को बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि बाजपा में एक रेस चल रही है। और उसके लिए एक दूसरे का पांव खींचा जा रहा है। अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है। भाजपा पार्टी के लोग नरेंद्र मोदी को रिटायर करना चाहते हैं, उसमें अमित शाह भी शामिल हैं।

मुंबई में मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि अमित शाह को लगता है कि मोदी जी के बाद मैं, राजनाथ सिंह को लगता है मैं और किसी को लगता है कि मैं। ये मैं-मैं में देख का नुकसान हो जाएगा।

संजय राउत बोले- पीएम मोदी अमित शाह को नहीं आने देंगे रेस में

संजय राउत ने आगे कहा, लेकिन किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री की दौड़ में नहीं आने देंगे। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा, "ये सितंबर की राजनीति है। सितंबर में जो राजनीतिक खेल होने वाले है उसकी शुरुआत जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से हो रही है। उनका स्वास्थय महज एक बहाना है।

लाडकी बहिन योजना में हुई धोखाधड़ी

लाडकी बहिन योजना में हुई धोखाधड़ी पर संजय राउत ने कहा कि नियम और कानून के मुताबिक काम नहीं हुआ है। 14 हजार पुरुषों को लाडकी बहिन योजना का फायदा हो चुका है। उसका मतलब क्या है? कौन हैं ये लोग? कितने करोड़ का घाटा सरकार को हुआ? शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने आगे कहा कि इस योजना का लाभ सीनियर सिटिजन को नहीं मिलने वाला था। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को लाडकी बहिन योजना का लाभ नहीं था। लेकिन ढाई लाख ऐसी महिलाएं हैं जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है, उन लोगों ने भी इसका फायदा लिया और लगभग 450 रुपये का घाटा सरकार को हुआ।

महिलाओं के नाम पर पुरुष ले रहे थे योजना का लाभ

संजय राउत ने कहा कि महिलाओं के नाम पर पुरुष खाते हैं। 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं ने लाभ लिया। यानी सरकार में चुनाव जीतने के लिए एक तरह से अराजकता फैली थी। सीएम फडणवीस और अजित पवार ने इस मामले का संज्ञान लिया है। लेकिन इस मामले रोज नए खुलासे हो रहे है। लाडकी योजना सरकार के लिए फ्लॉप योजना बनकर रह गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com