Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युवक महोत्सव का शुभारंभ, कला, क्रीड़ा, नृत्य और साहित्य को मंच देने की सराहनीय पहल : मीणा

Varsha Meena Akola: अकोला में जिलास्तरीय युवक महोत्सव का शुभारंभ, कला, क्रीड़ा, नृत्य व साहित्य को मंच देने की पहल। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Nov 30, 2025 | 06:11 PM

युवक महोत्सव का शुभारंभ

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Youth Festival: सर्वांगीण विकास के लिए केवल औपचारिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि कला, क्रीड़ा, नृत्य और साहित्य जैसे विविध गुण भी एक परिपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित युवक महोत्सव युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह विचार जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने जिलास्तरीय युवक महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं और समाज को नई दिशा मिलती है। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रेरणा से भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी युवा अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं।

अनेक मान्यवर उपस्थित

यह महोत्सव क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय तथा जिला क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में वसंत देसाई क्रीड़ांगण में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र भट, श्री शिवाजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामेश्वर भिसे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

60 साल का हुआ श्रमिक जनता संघ, मेधा पाटकर फिर बनीं यूनियन की अध्यक्ष

ठाणे में RTE एडमिशन की तारीख बढ़ी, अभिभावक अब 25 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

बल्लारपुर के 627 ग्राम पंचायतों की प्रभाग रचना को मिली हरी झंडी, चुनाव की तैयारी तेज

लातूर ZP में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सत्ता से दूर, BJP ने NCP से मिलाया हाथ, उषा पाटिल बनीं अध्यक्ष

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन भी जिलाधिकारी मीणा के हाथों संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विज्ञान मॉडल और नविन प्रयोग प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयोग भविष्य में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देंगे।

विविध स्पर्धाओं का आयोजन

दो दिवसीय इस युवक महोत्सव में काव्यलेखन, कथालेखन, वक्तृत्व, नवोपक्रम सहित अनेक सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र भट ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़े: ठाणे में ज्वेलर से 27.5 लाख की ठगी, फ्लैट डील के नाम पर लगाया चूना, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि युवक महोत्सव केवल प्रतियोगिता का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देता है। साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मकता विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

Yuvak mahotsav akola inauguration varsha meena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2025 | 06:11 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.