Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लातूर ZP में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होकर भी सत्ता से दूर, BJP ने NCP से मिलाया हाथ, उषा पाटिल बनीं अध्यक्ष

Latur ZP President Election: महाराष्ट्र के लातूर जिला परिषद चुनाव में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भाजपा और एसीपी के गठबंधन ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर अपना कब्जा जमा लिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 17, 2026 | 04:28 PM

लातूर जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Usha Patil Elected Latur ZP President: महाराष्ट्र की राजनीति में अक्सर अप्रत्याशित गठबंधन देखने को मिलते हैं और ऐसा ही कुछ लातूर जिला परिषद के हालिया चुनाव परिणामों में भी देखने को मिला है। लातूर जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की उषा संभाजी पाटिल-तलेगावकर ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दयानंद दामोदर सुरवसे को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।

कैसे रही चुनावी प्रक्रिया?

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिल्पा कर्मकर की अध्यक्षता में सोमवार को इन शीर्ष पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। शिल्पा कर्मकर ने इस चुनाव में पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्ता के इस समीकरण ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि यहां भाजपा और एनसीपी ने हाथ मिलाकर कांग्रेस को किनारे कर दिया है।

किसे कितने वोट मिले?

चुनाव के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जीत हासिल करने वाली उषा पाटिल-तलेगावकर (अध्यक्ष) और दयानंद सुरवसे (उपाध्यक्ष) दोनों को 34-34 वोट मिले। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार दीपाली भोसले और उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार नागेश्वरी केंद्रे को मात्र 25-25 वोट ही प्राप्त हुए।

सम्बंधित ख़बरें

एकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात

कोणार्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना, शर्तों के उल्लंघन पर मनपा की कार्रवाई

मुंबई की महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा! रिफंड का झांसा देकर 98,000 रुपए की ठगी

60 साल का हुआ श्रमिक जनता संघ, मेधा पाटकर फिर बनीं यूनियन की अध्यक्ष

यह भी पढ़ें:- Gudi Padwa 2026: मुंबई के गिरगांव में दिखेगी गणतंत्र दिवस की पुरस्कार विजेता महाराष्ट्र की झांकी

लातूर जिला परिषद चुनाव रिजल्ट

लातूर जिला परिषद के चुनाव बीते 7 फरवरी को हुए थे। 59 सदस्यीय इस सदन में किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस 23 सीटाें के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। भाजपा को 18 सीटें और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 12 सीटें मिली थी।

हालांकि कांग्रेस 23 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे अन्य दलों के समर्थन की आवश्यकता थी। अंततः भाजपा और एनसीपी ने हाथ मिला लिया, जिससे गठबंधन की कुल शक्ति बहुमत के आंकड़े को पार कर गई और कांग्रेस को विपक्ष में बैठने पर मजबूर होना पड़ा।

Latur zilla parishad election results bjp uisha patil president ncp vice president

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2026 | 04:28 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Latur News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra Politics
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.