Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

POCSO केस का बदला! जमानत पर बाहर आते ही पत्नी, बच्चों समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, तेलंगाना में सनसनी

Telangana Murder Case: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में पोक्सो मामले में जमानत पर बाहर आए एक आरोपी ने परिवार के सभी सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 11, 2026 | 09:41 AM

तेलंगाना में हत्या (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Telangana POCSO Accused Mass Murder: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोक्सो एक्ट के आरोपी ने जमानत पर बाहर निकलने के बाद अपनी पत्नी और दो बच्चों के अलावा आरोप लगाने वाली नाबालिग, उसकी मां और नानी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

तेलंगाना पुलिस के अनुसार, यह घटना रंगा रेड्डी जिले के शाहाबाद क्षेत्र के दैवलागुडा गांव की है। आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पर कुछ दिनों पहले ही एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी को जमानत मिली थी, जिसके बाद उसने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पहले की पत्नी और बच्चों की हत्या

बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार ने कथित तौर पर चाकू से वार करके सबसे पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उताया और उसके बाद अपने ही दो बच्चों का कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देते ही परिवार में कोहराम मच गया। अपने परिवार को खत्म करने के बाद आरोपी दूसरी जगह पहुंचा, जहां उसने उस पर आरोप लगाने वाली पीड़ित नाबालिग लड़की, उसकी मां और नानी की हत्या कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में साइबर ठगी: UPI के जरिए दो बैंक खातों से 6.11 लाख रुपये उड़ाए

Wardha News: खातेदारों को नहीं मिले जमा रुपये, सहकारी पतसंस्था में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर

वर्धा के पवन लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़; LCB ने महिला को कराया मुक्त, संचालक सचिन जाधव गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत

Ranga Reddy, Telangana: A man identified as Rajkumar allegedly stabbed six people to death, including his wife, their two children, and three others. The murders were allegedly carried out in retaliation after a POCSO case was filed against him. The accused is held and An… pic.twitter.com/qw3ihzpWOX — IANS (@ians_india) July 11, 2026


तेलंगाना पुलिस ने बताया कि राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने बेरहमी से छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी, अपने दो बच्चों और तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने खिलाफ पोक्सो का मामला दर्ज होने के बाद बदले की भावना से ये हत्याएं कीं।

यह भी पढ़ें – फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजशेखर को अपनी हिरासत में ले लिया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस थाने में ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने औपचारिक मामला दर्ज कर लिया।

फिलहाल, तेलंगाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीमों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच अधिकारी घटनाओं के क्रम को समझने और इस हत्याकांड के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Telangana pocso accused kills six people after bail ranga reddy murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 09:34 AM

Topics:  

  • Crime
  • Telangana
  • Telangana Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.