- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- New E Bus Service Launched In Akola
Akola में शुरू हुई ई-बस सेवा, छात्रों को मासिक/त्रैमासिक पास की सुविधा नहीं
Akola में एसटी की ई-बस सेवा की शुरुआत की गई है। जिसमें सामान्य सुविधाएं और रियायतें उपलब्ध होने वाली हैं। छात्रों को मासिक/त्रैमासिक पास नहीं मिलेगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

ई-बस सर्विसेज (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) द्वारा ई-बस सेवा की शुरुआत की गई है, जो अब अकोला जिले में भी उपलब्ध है।
इन बसों में यात्रियों को सामान्य बसों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन छात्रों को मासिक या त्रैमासिक पास की सुविधा नहीं दी जाएगी, जिससे छात्र वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है।
ई-बस सेवा में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों को आधे टिकट की रियायत दी जाएगी। इसके अलावा महिला, अमृत ज्येष्ठ नागरिक, सामान्य ज्येष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति व उनके सहायक, अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति, वर्तमान व पूर्व विधायक/विधान परिषद सदस्य, अधिस्वीकृत पत्रकार, शहीद सम्मान योजना के अंतर्गत वीरपत्नी को भी रियायत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
“जहाँ चाहें यात्रा करें” योजना के अंतर्गत शिवशाही बसों के पास भी ई-बस में मान्य होंगे। साथ ही, सीट क्षमता से 25 प्रश अधिक यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी गई है।
मासिक व त्रैमासिक पास योजना
ई-बस सेवा में नियमित यात्रियों के लिए मासिक और त्रैमासिक पास योजना उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य नौकरी या व्यवसाय के कारण रोज एक ही मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को आकर्षित करना है। ई-शिवनेरी बसों में यह पास मान्य नहीं होगा।
ये भी पढ़ें :- Amravati में ट्रैफिक सुधार की तैयारी, आयुक्त ने राजापेठ क्षेत्र का निरीक्षण किया
यह मासिक पास : 20 दिन के रिटर्न किराए पर 30 दिन की वैधता, त्रैमासिक पास : 60 दिन के रिटर्न किराए पर 90 दिन की वैधता होगी। हालांकि छात्रों को इस योजना से बाहर रखा गया है, जिससे उन्हें नियमित यात्रा में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। इस निर्णय को लेकर छात्र वर्ग में असंतोष व्यक्त किया जा रहा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे ई-बस सेवा का लाभ उठाएं और निर्धारित नियमों का पालन करें।
New e bus service launched in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
May 17, 2026 | 06:58 PMचलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
May 17, 2026 | 06:57 PMजबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
May 17, 2026 | 06:55 PMविदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














