-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Pakistan T20 World Cup 2026 Toss Will Be The Factor Team Chasing Target Wins Most See Stats
भारत-पाक महामुकाबले में टॉस ही तय करेगा जीत का रास्ता? आंकड़े दे रहे हैं गवाही, जानें क्या कहता है रिकॉर्ड
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ind Vs Pak हाईवोल्टेज मुकाबले पर बारिश भी नजर गड़ाए बैठी है,लेकिन इन सबसे परे कोलंबो में टॉस एक बड़ा फैक्टर बनकर उभरेगा। आंकड़े गवाह हैं कि टॉस जीतने वाली टीम के खाते में ही जीत गई है।

भारत-पाक क्रिकेट टीम के कप्तान (Image- Social Media)
R Premadasa Stadium Ind Vs Pak: आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले की तैयारियां जोरों पर हैं। मैच शाम 7 बजे तय समय पर शुरू होगा और दोनों पड़ोसी देशों के बीच की ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी’ का रोमांच अपने शबाब पर होगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर बारिश की संभावनाएं भी बनी हुई हैं, लेकिन इन सबके बीच कोलंबो में टॉस एक अहम फैक्टर साबित होने वाला है।
टॉस बनाएगा बॉस?
कोलंबो में टॉस की अहमियत पर आंकड़े भी गवाही दे रहे हैं। 2024 से अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 11 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 10 बार वह टीम जीती है जिसने टॉस जीता था। दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर मामलों में टॉस जीतने वाली टीम ने बाद में बल्लेबाजी करके मैच जीता। हालांकि, एक अपवाद भी है। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन चेज करते वक्त पाकिस्तान हार गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए थे, और पाकिस्तान केवल 113 रन ही बना सका, जिससे भारत ने 6 रन से मैच जीत लिया।
पिच पर क्या है मामला?
जहां तक कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच की बात है, तो यह अधिकतर हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जानी जाती है, लेकिन इस मैच में रनों की बारिश की उम्मीद कम है। भारत के कई मैचों में 200 से ज्यादा रन बने हैं, लेकिन इस पिच पर औसतन स्कोर 160-170 के आसपास ही रहने की संभावना है। यहां 200 या उससे ज्यादा रन शायद देखने को न मिलें।
सम्बंधित ख़बरें
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
वर्ल्ड कप में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी का मिला इनाम, डैनी वायट-हॉज बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ
संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर को सिर्फ 80 सेकेंड में किया ढेर, भारत ने जीती MMA की एशियन चैंपियनशिप
भारतीय टीम के लिए यहां की पिच ने अब तक खूब मदद की है, और अगर इस बार भी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी तो उनका स्कोर 170-180 तक पहुंच सकता है, जिसे डिफेंड करना संभव होगा। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और प्रचंड फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों से पाकिस्तान को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें- उस्मान तारिक या वरुण चक्रवर्ती, कोलंबो की पिच पर कौन दिखाएगा ‘मिस्ट्री’ का दम? देखें रिकॉर्ड
मैच का रोमांच
कोलंबो के इस स्टेडियम में मैच की शुरुआत से पहले ही टॉस में छिपा हुआ रोमांच देखा जाएगा, क्योंकि टॉस जीतने वाली टीम को लेकर आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि उस टीम के लिए जीत का रास्ता ज्यादा सहज होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आज का मैच किस टीम की किस्मत बदलता है।
India pakistan t20 world cup 2026 toss will be the factor team chasing target wins most see stats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














