-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Minister Of State For Railways Snatched The Train To Ayodhya Rajesh Mishra
रेल राज्यमंत्री ने छीनी अयोध्या की ट्रेन- राजेश मिश्रा
- Written By: नवभारत डेस्क

- शिवसेना ने किया रेलवे स्टेशन के सामने आंदोलन
- नांदेड से अकोला, अयोध्या ट्रेन शुरू करने की मांग
अकोला. पूर्णा से अकोला मीटर गेज रेल मार्ग ब्राड गेज में परिवर्तित हो कर कई वर्ष हो गए हैं. इस मार्ग पर कई नई ट्रेने भी शुरू की गई हैं. लेकिन अब तक अयोध्या के लिए कोई ट्रेन शुरू नहीं की गई है. यहां से अयोध्या ट्रेन शुरू की जाए इस मांग को लेकर आज शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने आंदोलन किया गया.
इस बारे में शिवसेना के महानगर प्रमुख राजेश मिश्रा ने कहा कि, कुछ समय पहले नांदेड से अयोध्या के लिए पूर्णा, हिंगोली, वाशिम, अकोला, खंडवा, जबलपुर हो कर ट्रेन शुरू करने की घोषणा की गई थी. लेकिन, रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे ने वह ट्रेन जलगांव, औरंगाबाद होते हुए अयोध्या के लिए शुरू करवा दी. उस ट्रेन से हिंगोली, वाशिम, अकोला यह सभी जिले वंचित रह गए.
जलगांव की तरफ से ट्रेन को मोडने की बात खुद रेल राज्यमंत्री महोदय ने अपने भाषण में कही है. इस तरह रेल राज्यमंत्री महोदय ने खुद अकोला से अयोध्या जाने वाली ट्रेन छीन ली है. राजेश मिश्रा ने कहा कि, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण तेज गति से शुरू है. और यहां से अयोध्या जाने के लिए अभी तक ट्रेन शुरू नहीं की गई है, यह ठीक नहीं है.
आंदोलन में अन्य मांगे भी की गई
इस अवसर पर उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना ने यह भी मांग की कि, रेलवे स्टेशन के सामने छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवेश द्वार, डा. बाबासाहब आंबेडकर प्रवेश द्वार यह दोनो द्वार विकास के नाम पर हटा दिए गए थे. इन दोनों द्वारों का निर्माण फिर किया जाए. राजेश मिश्रा ने बताया कि, इन दोनों द्वारों के निर्माण के लिए रेलवे ने अनुमति दे दी है.
बैठा आंदोलन में अनेकों की उपस्थिति
महानगर शिवसेना प्रमुख राजेश मिश्रा ने कहा कि, यदि नांदेड से अकोला होते हुए अयोध्या के लिए ट्रेन नहीं शुरू की गई तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा. इस अवसर पर शिवसेना के राहुल कराले, अतुल पवनीकर, मुकेश मुरुमकार, मंगेश काले, तरुण बगेरे, संतोष अनासने, नितिन ताकवाले, शरद तुरकर, नितिन मिश्रा, अभय खुमकर, देवश्री ठाकरे, संगीता राठोड़, राखी पटोकार, ब्रिजभूषण शुक्ला, राजेश तिवारी, संतोष पांडे, योगेश गीते के साथ साथ बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच फिर बाहर आया जमीन घोटाले का जिन्न, SIT के सामने सबूत पेश करेंगे संजय सिंह
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच पूरी, SIT ने योगी सरकार को सौंपी रिपोर्ट, FIR की बड़ी सिफारिश!
Navabharat Nishanebaaz: राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, अंतकाल पछताएगा, प्राण जाएंगे छूट
Ayodhya: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का बदला पूरा स्वरूप
Minister of state for railways snatched the train to ayodhya rajesh mishra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
Jun 25, 2026 | 11:40 AMMumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
Jun 25, 2026 | 11:30 AMसागर: रजौआ की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 200 साल से निवास के बावजूद नहीं मिला पट्टा, पानी संकट भी गहराया
Jun 25, 2026 | 11:29 AMPregnancy in Google Era: प्रेग्नेंसी में हर छोटी-बड़ी बात गूगल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों
Jun 25, 2026 | 11:23 AMMigrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
Jun 25, 2026 | 11:12 AM‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
Jun 25, 2026 | 11:01 AMअरुणाचल में बारिश बनी आफत! भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मची तबाही, एक की मौत; वायुसेना ने संभाला मोर्चा
Jun 25, 2026 | 10:59 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














