Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र ने हिंदी का मान बढ़ाया, संवर्धन में महाराष्ट्र का योगदान सबसे बड़ा: डॉ. रामप्रकाश वर्मा

Prestige Of Hindi: महाराष्ट्र ने हिंदी का मान बढ़ाया है, हिंदी भाषा के संवर्धन में महाराष्ट्र का योगदान सबसे बड़ा है, यह विचार हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत साहित्यकार डॉ.रामप्रकाश वर्मा ने प्रकट किए।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 23, 2025 | 10:06 PM

महाराष्ट्र ने हिंदी का मान बढ़ाया (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: महाराष्ट्र ने हिंदी का मान बढ़ाया है, हिंदी भाषा के संवर्धन में महाराष्ट्र का योगदान सबसे बड़ा है, यह विचार हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत नवभारत से विशेष बातचीत के दौरान साहित्यकार डॉ. रामप्रकाश वर्मा ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि, इसके दो मुख्य कारण हैं, पहला कारण हिंदी के विकास में लोकमान्य तिलक, काका कालेलकर, विनोबा भावे, मधुकरराव चौधरी का हिंदी के प्रचार, प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन सभी महापुरुषों ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रबल समर्थन किया था। इन्हीं के प्रयत्नों के कारण हमारे देश में हिंदी फली फूली। आज भी पुणे की संस्था राष्ट्रभाषा समिति केंगरे और सुनील देवधर के प्रयत्नों से बड़ा काम कर रही है।

पुणे के ही गोपाल दाभोलकर ने हिंदी व्याकरण और वर्तनी संबंधी पुस्तकें लिखकर हिंदी की परीक्षाएं आयोजित कर के बड़ा काम किया है। पुणे स्थित बालभारती संस्था जहां पाठ्यक्रम की पुस्तकें निर्मित की जाती हैं वह स्वामीनाथ सिंह और गोपाल दाभोलकर की देन है। पश्चिम महाराष्ट्र में टी.के. सूर्यवंशी ने जो कार्य हिंदी में किया है और अपनी 80 वर्ष की उम्र में वे हिंदी की सेवा अनाम होकर कर रहे हैं वह समर्पण अन्यत्र कहीं भी दुर्लभ है। सातारा नगर के बीचोबीच हिंदी शिक्षक बैंक की भव्य इमारत और वहां चल रहे पुस्तकालय तथा अन्य कार्यों को देखकर लोग चकित हो जाते हैं। हिंदी की अपनी जमीन, हिंदी का अपना भवन, हिंदी शिक्षक बैंक मैंने पूरे भारत में और कहीं नहीं देखी हैं।

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का कार्य सराहनीय

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा भी शहर के बीच में 15 एकड़ जमीन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हिंदी को पहुंचा रही हैं। महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय इसी की देन है। इस तरह राष्ट्रभाषा प्रचार समिति वर्धा का कार्य अनुकरणीय तथा सराहनीय है। दूसरा कारण प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन, नागपुर में सन 1975 में आयोजित किया गया था। जिसके सूत्रधार अनंत गोपाल शेवड़े रहे हैं। इन दोनों दृष्टिकोणों से यह कहा जा सकता है कि हिंदी के लिए जितना काम महाराष्ट्र ने किया है उतना अन्य किसी प्रांत में देखा नहीं गया है।

ये भी पढ़े: नागपुर मनपा की अनोखी पहल: निजी जमीन खरीदकर गरीबों को देगी पट्टा, 316 परिवारों का सपना होगा पूरा

हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित

यह उल्लेखनीय है कि स्थानीय हिंदी कवि तथा लेखक डॉ.रामप्रकाश वर्मा की करीब 50 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसी तरह महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा उन्हें उनकी पुस्तक के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। इसके अलावा भी कई पुरस्कार डॉ. वर्मा को मिल चुके हैं। अ।भा। स्तर पर आयोजित की गयी कई काव्य गोष्ठियों और संगोष्ठियों में उन्होंने काव्य पाठ किया है।

Maharashtra has enhanced prestige of hindi said ramprakash verma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 10:06 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Hindi Diwas
  • Hindi Literature
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में लौटता मानसून लाएगा भारी बारिश, IMD ने तेज हवाओं के साथ जारी किया अलर्ट

2

महाराष्ट्र में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सभी जिला परिषदों को निर्देश जारी

3

24,579 वर्ग मी. भूमि मनपा को हस्तांतरित, वाणिज्य संकुल व बस स्थानक निर्माण को मिलेगी गति

4

‘संजय राउत जल्द मिलेगा ‘पाकिस्तान भूषण’ अवॉर्ड’, आशीष शेलार ने विपक्ष पर बोला चौतरफा हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.