Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला के ईभूमिति प्रकल्प को मिला राष्ट्रीय स्कॉच पुरस्कार, सुशासन में बनाई नई पहचान

SKOCH Award: अकोला जिला प्रशासन के अभिनव ईभूमिति मैपिंग प्रकल्प को प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 20, 2026 | 10:27 PM

SKOCH Award (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola E-Bhoomiti Project: अकोला जिला प्रशासन के अभिनव ईभूमिति मैपिंग एवरी इंच ऑफ गवर्नेंस प्रकल्प को देश के प्रतिष्ठित स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, अगस्त क्रांति मार्ग में आयोजित 108वें स्कॉच समिट के दौरान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी वर्षा मीणा ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। स्कॉच पुरस्कार भारत में प्रशासन, सुशासन, डिजिटल परिवर्तन, सामाजिक विकास, वित्तीय समावेशन और जनसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान है।

देशभर की विभिन्न शासकीय संस्थाओं, सार्वजनिक उपक्रमों तथा नवाचार आधारित परियोजनाओं में से श्रेष्ठ उपक्रमों का चयन कर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार से अकोला जिले के नवाचार और प्रशासनिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है।

जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने प्राप्त किया स्कॉच अवॉर्ड

जीआईएस तकनीक से डिजिटल हुआ प्रशासनईभूमिति प्रकल्प जिले की विभिन्न शासकीय संपत्तियों, सुविधाओं और सेवाओं का भूस्थानिक जीआईएस तकनीक के माध्यम से डिजिटल मैपिंग करने वाला एक अनूठा उपक्रम है। इस प्रणाली में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, राशन दूकानें, स्वास्थ्य संस्थान, जल स्रोत, डिजिटल सेवा केंद्र, शासकीय कार्यालय तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की सटीक भौगोलिक जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

पेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन

परभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां

गणपतिपुले में समुद्र की लहरों में बहने वाले पांच श्रद्धालुओं का अब तक नहीं लगा सुराग, खोज अभियान जारी

नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा

इससे विकास कार्यों की योजना, संसाधनों के प्रबंधन और सेवा वितरण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित हुई है। पारदर्शिता और बेहतर सेवा वितरण को बढ़ावाजिलाधिकारी वर्षा मीणा के मार्गदर्शन में विकसित इस परियोजना ने जिला प्रशासन में डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को मजबूत किया है।

ईभूमिति प्रकल्प का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

इसके माध्यम से प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में यह प्रकल्प महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान

इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और तकनीकी टीम का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे अकोला जिले के सामूहिक प्रयास और समर्पित कार्य का गौरव है।

Akola ebhoomiti project skoch award national recognition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 05:39 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Awarded
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.