Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द

Agriculture Service Center: अकोला जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 19, 2026 | 07:53 PM

License Suspension (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akola Agriculture Department: खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बीज, खाद एवं कृषि सामग्री की खरीद में किसी प्रकार की ठगी का सामना न करना पड़े, इसके लिए कृषि विभाग ने जिले के कृषि सेवा केंद्रों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई की है। जांच और सुनवाई के बाद अनियमितता पाए जाने पर 7 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिए गए हैं, जबकि 3 केंद्रों के लाइसेंस एक से दो माह के लिए निलंबित किए गए हैं। वहीं 6 अन्य केंद्रों को कमियों के संबंध में कड़ी चेतावनी दी गई है।

कृषि अधिकारी गुण नियंत्रण, तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय एवं पंचायत समिति के कृषि अधिकारियों द्वारा जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 16 कृषि सेवा केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

स्टॉक और बिलिंग में गड़बड़ी

जांच में ईपॉस मशीन में दर्ज स्टॉक और दूकान में उपलब्ध वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। कई केंद्रों पर स्टॉक बोर्ड और वर्तमान दर सूची अद्यतन नहीं थी। इसके अलावा किसानों को वैध पक्की रसीद नहीं देना, निर्धारित प्रारूप में बिल जारी नहीं करना तथा लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण पत्र ग्राहकों को दिखाई देने वाले स्थान पर प्रदर्शित नहीं करना जैसी कमियां पाई गईं।

सम्बंधित ख़बरें

जेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े

मुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त

पिता की डांट का डर, जंगल में छिपा 13 वर्षीय बालक; वर्धा पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च

अकोला के कृषि सेवा केंद्रों पर गिरी गाज

इन मामलों में जिला स्तर पर सुनवाई की गई, लेकिन संबंधित केंद्रों की ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की।इन पर हुई कार्रवाईस्थायी रूप से लाइसेंस रद्द किए गए केंद्रों में अकोट तहसील के बोर्डी स्थित राय कृषि सेवा केंद्र, अकोली जहांगीर के मोहन ट्रेडर्स, तेल्हारा तहसील के तलेगांव बु. का महालक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र, पातुर तहसील के सस्ती स्थित शिवशक्ति एग्रोटेक, पातुर के खानापुर रोड स्थित शेतकरी कृषि सेवा केंद्र, वाडेगांव का बलीराजा कृषि सेवा केंद्र तथा बादलापुर की जगदंब एग्रो एजेंसीज एवं एग्रोटेक शामिल हैं।

ये भी पढ़े: POCSO के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: रहाता में हरिदास गायकवाड़ के अवैध निर्माण पर चला JCB

एक माह के लिए निलंबित

इसके अलावा बालापुर तहसील के निंबा फाटा स्थित आपलं ग्रोमर कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस एक माह के लिए, तेल्हारा तहसील के वारखेड स्थित शेतकरी पुत्र कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस दो माह के लिए तथा कापशी रोड स्थित मातोश्री कृषि सेवा केंद्र का लाइसेंस एक माह के लिए निलंबित किया गया है।

खरीदी करते समय बरतें सावधानी

कृषि अधिकारी मुरली इंगले ने कहा कि कृषि विभाग के अनुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए बीज और खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों को खरीदारी करते समय विक्रेता से निर्धारित प्रारूप का पक्का बिल लेना चाहिए तथा बिल में लॉट नंबर, बैच नंबर और सही कीमत अंकित होने की जांच करनी चाहिए। किसानों को केवल पंजीकृत और प्रतिष्ठित कंपनियों की कृषि सामग्री खरीदने की सलाह दी गई है।

Agriculture department takes major action in akola 16 agricultural service centers under scrutiny licenses of 7 cancelled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 07:30 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • Akola News
  • Maharashtra News
  • Paddy Center

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.