- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Maharashtra Govt Launches Menopause Clinics Women Health Awareness News
महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित पहल, महाराष्ट्र में मेनोपॉज क्लिनिक की शुरुआत
Akola News: महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए शासकीय मेनोपॉज क्लिनिक शुरू किए हैं। यहाँ मेनोपॉज के दौरान होने वाले शारीरिक-मानसिक बदलावों का विशेषज्ञ उपचार और परामर्श मुफ्त मिलेगा।

Maharashtra Women Health: महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए महाराष्ट्र सरकार का सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वाकांक्षी और अभिनव पहल की शुरुआत की है। राज्यभर में शासकीय मेनोपॉज क्लिनिक शुरू किए गए हैं, जहां महिलाओं को मेनोपॉज (मासिक धर्म का स्थायी रूप से बंद होना) के दौरान होने वाले शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल बदलावों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण पहल से महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी। साथ ही, स्वास्थ्य शिविरों और जनजागृति अभियानों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जा रही है। महाराष्ट्र ने इस कदम के जरिए महिला स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है, जो परिवार और समाज की मजबूती के लिए भी अहम माना जा रहा है।
मेनोपॉज क्लिनिक की प्रमुख सेवाएं
इन क्लिनिकों में महिलाओं को निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही हड्डियों की घनता जांच, हृदय रोगों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं तक यह सेवा पहुंचाने के लिए शासकीय अस्पतालों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में इन क्लिनिकों की स्थापना की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाआवास अभियान में अकोला चमका; राज्यस्तर पर मिले तीन पुरस्कार, पातुर तालुका को मिला पूरे सूबे में प्रथम स्थान
माहेश्वरी वरिष्ठ प्रकोष्ठ का चतुर्थ इनफ्लुएंजा वैक्सीनेशन शिविर संपन्न, अकोला में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
खरीफ सीजन के लिए अकोला में कपास बीजों की बिक्री शुरू, किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए 2.76 लाख बीज पैकेट
अकोला में सनसनीखेज दोहरी आत्महत्या: एक ही रस्सी से दो लोगों ने दी जान, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
जनजागृति अभियान से बढ़ रही जागरूकता
महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार की पहल पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि महिला का स्वास्थ्य ही परिवार की मजबूती का आधार है।
स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
- अभियान के तहत देशभर में बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं। आयुष्मान स्वास्थ्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और महापालिका अस्पतालों में महिलाओं को निशुल्क जांच और परामर्श दिया जा रहा है।
- इन शिविरों में महिलाओं और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच के साथ सिकल सेल, एनीमिया और अन्य रोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही पोषण, टीकाकरण और मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
- यह पहल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम बन रही है।
Maharashtra govt launches menopause clinics women health awareness news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
May 17, 2026 | 03:12 PMअमरावती में खूनी झड़प:गलती से दूसरे कमरे में जाने की कीमत मौत! बिहार के मजदूर की अमरावती में हत्या
May 17, 2026 | 03:10 PMMP में ‘डिजिटल न्याय’ का नया दौर, कोर्ट से जमानत मिलते ही 10 मिनट में होगी रिहाई; 1 मिनट में मिलेगी ऑर्डर कॉपी
May 17, 2026 | 03:08 PMअमरावती में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक सवार युवक के बैग से नंबर प्लेट, हथियार और कैश बरामद
May 17, 2026 | 03:01 PMछत्रपति संभाजीनगर में जिप स्कूलों की विशेष जांच कल से; कमियों को सुधारने के लिए त्रिसदस्यीय दल करेगा निरीक्षण
May 17, 2026 | 02:56 PMKeir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
May 17, 2026 | 02:54 PMCannes में Urvashi Rautela का दिखा ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, गिगी हदीद के लुक से किया कम्पेयर
May 17, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














