पुणे, अकोला और नागपुर में शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज, हर बीमाधारक कामगार तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवा: आकाश फुंडकर
Akash Fundkar: महाराष्ट्र में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) के तहत 18 नए अस्पतालों को मंजूरी दी गई है। कामगार मंत्री आकाश फुंडकर ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
Akash Fundkar (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra ESIC Hospitals: राज्य के प्रत्येक कामगार को उसके अधिकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों की सेवाएं अंतिम कामगार तक पहुंचनी चाहिए। यह निर्देश कामगार मंत्री एड.आकाश फुंडकर ने मंत्रालय में आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती बीमा धारक कामगारों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और जनजागृति आवश्यक है। बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर, कामगार आयुक्त एच।पी। तुम्मोड, कर्मचारी राज्य बीमा महामंडल की प्रादेशिक संचालक अभिलाषा झा, उपसचिव रोशनी कदम तथा भारतीय मज़दूर संघ के अनिल डोमणे उपस्थित थे।
कामगार मंत्री ने बताया कि केंद्रीय कामगार विभाग के माध्यम से राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा योजना अंतर्गत 18 नए अस्पतालों को मंजूरी दी गई है। कामगारों को मिलेंगी बेहतर सेवाएंइन अस्पतालों से कामगारों को उनके निवास स्थान या कार्य स्थल के निकट तात्कालिक उपचार उपलब्ध होगा।
कामगारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
साथ ही अंधेरी मुंबई, पुणे और नागपुर में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं, जिससे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और कामगारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केवल सुविधाएं निर्माण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी जानकारी कामगारों तक पहुंचना भी जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Akola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
आज मंत्रालय, मुंबई येथे आयोजित कर्मचारी राज्य विमा योजनेच्या आढावा बैठकीत राज्यातील कामगारांना अधिक दर्जेदार व सुलभ आरोग्य सुविधा उपलब्ध करून देण्याबाबत महत्त्वपूर्ण चर्चा करण्यात आली. यावेळी प्रत्येक विमाधारक कामगारापर्यंत रुग्णालयांमधील @abitkar_prakash pic.twitter.com/PJxbusw1np — Akash Fundkar (@advakash) May 12, 2026
लगभग 49 लाख बीमाधारक कामगार
प्रत्येक बीमाधारक कामगार के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर नज़दीकी अस्पताल और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भेजी जानी चाहिए। इससे जनजागृति बढ़ेगी और आपातकालीन स्थिति में कामगारों को तुरंत मदद मिल सकेगी। वर्तमान में राज्य में लगभग 49 लाख बीमाधारक कामगार हैं।
ये भी पढ़े: खराब निर्माण पर एक्शन! नागपुर मनपा के विकास कार्यों की होगी थर्ड पार्टी जांच, महापौर सख्त
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा
नए कामगार कानून लागू होने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी। इस बढ़ते वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रशासन को अभी से तैयार रहना होगा। मंत्री आकाश फुंडकर ने स्पष्ट किया कि कामगारों के स्वास्थ्य पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और मंजूर अस्पतालों को शीघ्र कार्यान्वित करने को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बैठक में कामगार विभाग के वरिष्ठ सचिव, बीमा योजना के आयुक्त और संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
