महाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Maharashtra Heatstroke Cases: महाराष्ट्र में 1 मार्च से 9 मई के बीच लू लगने के 236 मामले सामने आए हैं। संदिग्ध लू से 6 मौतों की जानकारी मिली, जबकि संभाजीनगर में सबसे अधिक मरीज दर्ज हुए।
Heatwave Wreaks Havoc in Maharashtra: Sambhajinagar Reports Highest Number of Cases; Rising Concern Over 236 Cases and 6 Deaths; Health Department on Alert.
महाराष्ट्र गर्मी, हीटस्ट्रोक,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Heatstroke Summer Health Issue: मुंबई महाराष्ट्र में इस वर्ष भीषण गर्मी के बीच लू लगने के मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 1 मार्च से 9 मई के बीच राज्यभर में कुल 236 लू लगने के मामले सामने आए हैं। साथ ही, संदिग्ध लू लगने के कारण 6 लोगों की मौत होने की जानकारी राज्य सरकार के आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई है। जिला-बार आंकड़ों के अनुसार छत्रपति संभाजीनगर में सबसे अधिक 86 मरीज दर्ज किए गए हैं।

वहीं मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में भी गर्मी से संबंधित लक्षणों के मामलों में वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डिहाइड्रेशन, गमों से थकान, उल्टी और सिरदर्द जैसी शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा है। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनपीसीसीए‌चाट्च) के तहत राज्य सरकार 2019 से हीटस्ट्रोक और गर्मी से संबंधित बीमारियों का जिला-वार डेटा एकत्र कर रही है।

अकोला में हीटवेव से एक मजदूर की मौत

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है। विदर्भ और मराठवाडा सहित कई इलाके तपने लगे हैं। मुंबई और आस-पास के इलाकों में भी तापमान का प्रकोप देखा जा रहा है। राज्य में लगभग 350 लोग हीट वेद की बोट आर है।

अकोला जिले में एक मजदूर की मौत की खबर आई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीट वेद कर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर सभी को सतर्क रहने और जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मुंबई और नवी मुंबई सहित पूरे राज्य में मनधाओं ने गमों से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए गाइडलाइन जारी की है और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। यहां तक कि माथेरान जैसे हिल स्टेशन भी उपने लगे हैं। विदर्भ के अकोला और अमरावती में 350 से अधिक मजदूर हीट देव की बोट में आए है। तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है।

अकोला जिले में 323 लोग प्रभावित हुए हैं, इनमें से 8 को हिट स्ट्रोक के गंभीर कारणों से अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद ज्यादातर की छुट्टी दे दी गई, लेकिन वेलहारा तहसील के शिरसोली गांव के निवासी 30 साल के श्याम इंगले की मौत हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com