- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Lakhni Municipal Council Dead Body Van Service Halted Public Outrage
लाखनी: नगर पंचायत की संवेदनहीनता; ‘स्वर्ग रथ’ के पहिये थमने से अंतिम सफर में परिजनों की भारी फजीहत
Lakhni News: लाखनी नगर पंचायत की लापरवाही से 'स्वर्ग रथ' सेवा ठप हो गई है। चालक की मनमानी के कारण अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे जनआक्रोश बढ़ गया है।

Lakhni Nagar Panchayat News: एक ओर जहां मृत्यु का शोक परिवार को तोड़ देता है, वहीं लाखनी नगर पंचायत की लापरवाही ने इस दुख को आक्रोश में बदल दिया है। लाखनी शहर में अंतिम यात्रा के लिए शुरू की गई स्वर्ग रथ सेवा चालक की मनमानी और प्रशासन की उदासीनता के कारण सफेद हाथी साबित हो रही है। आलम यह है कि श्मशान भूमि तक मृतदेह ले जाने के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है या निजी संसाधनों के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों की सुविधा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए विधायक नाना पटोले ने विशेष पहल करते हुए यह स्वर्ग रथ उपलब्ध कराया था। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस सुविधा को सुचारू रूप से चलाने में पूरी तरह विफल रहा है। नियुक्त किया गया चालक अक्सर ऐन मौके पर गायब हो जाता है, जिससे शोकाकुल परिवारों को भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ रहा है।
भीषण गर्मी के इस दौर में जब शहर से श्मशान भूमि की दूरी अधिक हो, तब इस सेवा का ठप होना प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। नगरसेवक ने संभाला मोर्चा, लगाई फटकार। बीते 8 अप्रैल को जब मृतक अल्केश उमराव डहाके की अंत्ययात्रा के समय फिर वही स्थिति पैदा हुई, तो जनआक्रोश फूट पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मलकापुर में 9 लाख के जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़; पुलिस पर हमले की कोशिश, 4 गिरफ्तार और एक आरोपी फरार
चंद्रपुर: भाजपा में बयानबाजी तेज, जोरगेवार का मुनगंटीवार पर पलटवार
गड़चिरोली: डीबी दस्ते की बड़ी कार्रवाई; 10.47 लाख की अवैध शराब और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार और दो आरोपी फरार
अकोला में विवाहिता की अधजली लाश मामले का पर्दाफाश; हत्यारा पति, सास और एक अन्य गिरफ्तार, 13 तक पुलिस रिमांड
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरसेवक राजेश निम्बेकर ने तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने न केवल नगर पंचायत प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई, बल्कि अपने स्तर पर निजी वाहन चालक की व्यवस्था कर स्वर्ग रथ को श्मशान भूमि तक रवाना करवाया। हालांकि, नागरिकों का सवाल है कि क्या हर बार अंतिम संस्कार के लिए जनप्रतिनिधियों को ही सड़क पर उतरना पड़ेगा।
चौतरफा बदहाली में लाखनी नगर पंचायत। स्वर्ग रथ सेवा तो केवल एक उदाहरण है, नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर अब चौतरफा सवाल उठ रहे हैं। शहर के कई वार्डों में कचरा संग्रहण की गाड़ियां हफ्तों तक नहीं पहुंच रही हैं।
नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
Lakhni municipal council dead body van service halted public outrage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Breaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी
Apr 09, 2026 | 09:01 PMबिहार का खजाना खाली? तेजस्वी यादव का बड़ा दावा- मुझे और राज्य के कर्मचारियों को अब तक नहीं मिली सैलरी
Apr 09, 2026 | 08:56 PMक्रिकेट इतिहास के सबसे खौफनाक स्पेल, टी20 में रच दिया इतिहास, अकेले झटके 9 विकेट, 13 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
Apr 09, 2026 | 08:56 PMअब होगी असली जंग! चीन की इस भविष्यवाणी से दुनिया में बढ़ी टेंशन, क्या ईरान युद्ध में बुरी तरह फंसेगा अमेरिका?
Apr 09, 2026 | 08:55 PM‘भूत बंगला’ के स्टंट सीन में अक्षय कुमार हुए थे घायल, BTS वीडियो में दिखा खतरनाक हादसा
Apr 09, 2026 | 08:31 PMकरोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
Apr 09, 2026 | 08:26 PMराघव चड्ढा बनाएंगे अपनी नई राजनीतिक पार्टी? पद से हटाए जाने के बाद ‘Gen Z’ पार्टी वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल
Apr 09, 2026 | 08:24 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














