- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Januna Village Cattle Theft Attack Farmers Akola Police Action
जनुना में गोवंश चोरों का आतंक, किसानों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, ग्रामीणों में आक्रोश
Akola Farmers: अकोला के जनुना गांव में गोवंश चोरों ने किसानों को वाहन से कुचलने की कोशिश की। ग्रामीणों ने गाड़ी पकड़ी लेकिन चोर फरार हुए। बढ़ती पशु चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है।
- Written By: आंचल लोखंडे

जनुना में गोवंश चोरों का आतंक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola Crime: बार्शी टाकली तहसील के जनुना गांव में गोवंश चोरों ने वाहन से किसानों को कुचलने की कोशिश की, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, हालांकि वे चोरों को पकड़ने में असफल रहे, लेकिन चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को पकड़ने में सफल हो गए।
जनुना एक छोटा गांव है, जो धाडा से राजनखेड़ फाटा तक फैले डामरी रोड के दोनों ओर बसा हुआ है। पिछले कुछ महीनों से गांव में गोवंश और पशुधन की चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ग्रामीणों ने बार्शीटाकली पुलिस स्टेशन के प्रभारी प्रवीण धुमाल को सामूहिक शिकायत सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि चोर चार पहिया वाहन में तलवार, चाकू और अन्य घातक हथियार लेकर आते हैं और घरों व गोठों से जानवर चोरी करते हैं।
अब तक गांव से 15 गोवंश और 5 बकरियों की चोरी
अब तक गांव से 15 गोवंश और 5 बकरियों की चोरी हो चुकी है। चोर ब्रेड में नशीला पदार्थ मिलाकर जानवरों को खिलाते हैं, जिससे वे बेहोश हो जाते हैं और फिर उन्हें बेरहमी से वाहन में भरकर कत्ल के इरादे से ले जाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
चोर मौके से फरार
पहले भी एक घटना में, जब ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की थी, तो चोरों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और वाहन लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद, बीती रात फिर से चार पहिया वाहन (क्र. MH 47-0971) में चोरों को जानवर भरते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो चोरों ने गाड़ी को रिवर्स में दौड़ाकर किसानों को कुचलने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी सड़क किनारे फंस गई और चोर मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों की जान को गंभीर खतरा
ग्रामीणों ने वाहन से कुछ सामान भी बरामद किया है। घटना की सूचना बार्शीटाकली पुलिस को दी गई, जिसके बाद गश्ती दल गांव पहुंचा। चोरों के पास घातक हथियार होने के कारण ग्रामीणों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
ये भी पढ़े: चंद्रपुर में पिछले 3 दिनों से लुढ़क रहा पारा, लोग ले रहे अलाव का सहारा, 16 तक ठंड रहेगी बरकरार
गांव के कई किसानों ने पुलिस स्टेशन में चोरी की घटनाओं की शिकायत दर्ज कराई है। गांव में लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं की जानकारी बार्शीटाकली पुलिस को होने के बावजूद चोरों को खुली छूट मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में सुरक्षा और शांति बहाल हो सके।
Januna village cattle theft attack farmers akola police action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














