Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिवरखेड़ नगर परिषद चुनाव: सुलभा दुतोंडे की शानदार जीत, भाजपा ने नगराध्यक्ष पद और बहुमत पर कब्जा

Sulabha Dutonde Victory: हिवरखेड़ नगर परिषद के पहले चुनाव में भाजपा की सुलभा दुतोंडे ने 4,990 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा ने नगराध्यक्ष पद और बहुमत हासिल कर स्थानीय राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 22, 2025 | 02:09 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hiwarkhed Municipal Council Elections: अकोला जिले के हिवरखेड़ नगर परिषद के पहले चुनाव में भाजपा की सुलभा दुतोंडे ने शानदार विजय हासिल की। उन्होंने 4,990 मतों से जीत दर्ज कर नगराध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। यह हिवरखेड़ नगर परिषद का पहला चुनाव था, जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

सुलभा दुतोंडे ने इस पद का मान नगर परिषद को मिले, इसके लिए अपने जिला परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दिया था। जनता से सीधे चुनकर नगराध्यक्ष बनने का गौरव उन्हें प्राप्त हुआ। इस जीत ने भाजपा को स्थानीय राजनीति में मजबूती दी।

भाजपा की रणनीति और नेतृत्व का असर

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभा लेकर मतदाताओं से संवाद साधा था। वहीं विधायक प्रकाश भारसाकले की रणनीति और रमेश दुतोंडे का जनसंपर्क निर्णायक साबित हुआ। इन प्रयासों का असर परिणामों में साफ दिखाई दिया।

नगर परिषद में भाजपा का बहुमत

हिवरखेड़ नगर परिषद में कुल 20 सदस्य और 1 नगराध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें भाजपा ने 11 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। शिवसेना (शिंदे गुट) को 5, कांग्रेस को 2, एमआईएम को 1 और वंचित बहुजन आघाड़ी को 1 सीट मिली। नगराध्यक्ष पद पर भी भाजपा की सुलभा दुतोंडे विजयी रहीं।

यह भी पढ़ें: महायुति की सुनामी से MVA में खलबली, BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं की बढ़ी बेचैनी

विजयी पार्षदों की सूची

विजयी पार्षदों में भाजपा के वंदना वानखडे, दनिश खाँ रसुल खाँ, प्रतिभा येऊल, प्रमिला मानकर, दीपक रायबोले, अनीता वाकोडे, वैशाली वानखडे, अजीज खां जमीर खां, दीपाली इंगले, वैभव गावंडे और प्रथमेश नाठे शामिल हैं। शिवसेना के रामेश्वर हागे, शितल पोके, ऋषिकेश पंचबुध्दे, रवि धुंगड और जयश्री गावंडे विजयी रहे। कांग्रेस की नादिया अंजुम नसीम खान और रुबीनाज अब्दुल सलमान ने जीत दर्ज की। एमआईएम से आजम खाँ सुभेदार खाँ और वीबीए से सविता इंगले विजयी हुईं।

Hivarkhed municipal election results bjp sulabha dutonde victory 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 02:09 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाविकास आघाड़ी समर्थन से कांग्रेस को सफलता, बालापुर में नगराध्यक्ष पद पर कब्जा

2

वीबीवायए की मांग सफल, समाज कल्याण विभाग ने बढ़ाई स्वाधार योजना आवेदन की अंतिम तिथि

3

महायुति के कैप्टन फडणवीस, BJP को ज्यादा सीटों का हक, संजय केनेकर का बड़ा बयान, सीट बंटवारे पर संकेत

4

अकोला नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने चार नगराध्यक्ष पदों पर किया कब्जा, कांग्रेस और वीबीए को एक-एक सीट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.