अकोला नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने चार नगराध्यक्ष पदों पर किया कब्जा, कांग्रेस और वीबीए को एक-एक सीट
Akola Municipal Election: अकोला जिले की नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा ने चार नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस और वीबीए को एक-एक सीट मिली। महिलाओं का नेतृत्व प्रमुख रहा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Akola Municipal Election Results: अकोला जिले की पांच नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हुए। मतगणना के बाद भाजपा ने चार नगर परिषदों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) को एक-एक स्थान मिला।
अकोट नगराध्यक्ष पद पर भाजपा की माया धुले ने 15,928 मतों के साथ जीत दर्ज की। एमआईएम की सैयद फिरोजाबी शरीफ 10,657 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
मुर्तिजापुर में हर्षल साबले विजयी
मुर्तिजापुर नगराध्यक्ष पद पर भाजपा के हर्षल साबले ने 8,821 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वीबीए के शेख इमरान शेख खली 8,103 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
तेल्हारा और हिवरखेड़ में भाजपा का वर्चस्व
तेल्हारा नगराध्यक्ष पद पर भाजपा की वैशाली पालीवाल ने 4,694 मतों से जीत दर्ज की। वहीं हिवरखेड़ में भाजपा की सुलभा दुतोंडे ने 4,990 मतों के साथ विजय हासिल की। दोनों स्थानों पर शिवसेना उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे।
कांग्रेस और वीबीए को भी सफलता
बालापुर नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आफरीन परवीन मो. जमीर ने 12,744 मतों से जीत दर्ज की। वहीं बार्शीटाकली नगर पंचायत में वीबीए की अख्तर खातून ने 9,193 मतों से विजय हासिल की।
भाजपा में उत्सव का माहौल
चार नगराध्यक्ष पदों पर जीत के बाद भाजपा संगठन ने विजय उत्सव मनाया। इसमें भाजपा के विधायक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय संगठनात्मक मजबूती और जनता के विश्वास को दिया।
पार्षदों में भी भाजपा सबसे आगे
जिले की पांच नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में कुल 142 पार्षद चुने गए। इनमें भाजपा के 55, कांग्रेस के 20, वीबीए के 23, शिवसेना शिंदे गुट के 7, एनसीपी के 7, एमआईएम के 7, शिवसेना उबाठा के 6, प्रहार के 3, शेतकरी वंचित के 4 और निर्दलीय 12 पार्षद शामिल हैं। सर्वाधिक पार्षद भाजपा के चुने गए हैं।
यह भी पढ़ें: बावनकुले का ‘चक्रव्यूह’ कामयाब! विपक्ष चारों खाने चित, BJP ने बदल दिया जिले का राजनीतिक नक्शा
महिला नेतृत्व का उदय
आरक्षण के चलते जिले की चार नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में महिलाएं नगराध्यक्ष बनीं। केवल एक स्थान पर पुरुष उम्मीदवार विजयी हुआ। इस परिणाम ने स्थानीय राजनीति में महिला नेतृत्व को मजबूत किया है।
