Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola के बाजारों में लौटी रौनक, लक्ष्मी मूर्तियों, दीयों और लाइट्स से सजे बाजार

Akola News: दीपावली के त्योहार में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। जिसको लेकर अकोला के बाजारों में रौनक लौट आयी है। लक्ष्मी मूर्तियां तथा पूजन सामग्री आदि खरीदने के लिए बाजार का रुख कर रहा है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 16, 2025 | 01:07 PM

अकोला मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News In Hindi: शहर तथा जिले में लोगों ने दीपावली त्योहार की तैयारियां जोरों पर शुरू की है। आगामी शनिवार 18 अक्टूबर को धनतेरस, मंगलवार 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन और गुरुवार 23 अक्टूबर को भाईदूज है। जिससे शहर तथा जिले में बाजार सज गए है। महंगाई के बावजूद लोगों में उत्साह कायम है।

शहर में कई इलाकों में दिवाली पर लक्ष्मी की मूर्तियों की दूकानें व दिवाली की सजावट सामग्री से बाजार सज गए हैं। दिवाली पर्व नजदीक आने से बाजार लगना शुरू हो गया है। दिवाली का लोगों में उत्साह कायम है। महानगर के प्रत्येक चौराहों, बाजारों में लक्ष्मीदेवी की मूर्तियां बिक्री के लिए उपलब्ध हुई हैं।

हाथगाड़ियों पर भी लक्ष्मी मूर्तियां बेची जा रही हैं। पूजन सामग्री की दूकानों में ग्राहकों की भीड़ धीरे -धीरे बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक घरों में दिवाली त्योहार मनाने के लिए कार्य शुरू किया गया है। दिवाली त्योहार के दौरान महानगर के सभी प्रतिष्ठान, घर व मंदिरों में सजावट के साथ आकर्षक रोशनी भी की जा रही है। दिवाली में विविध बाजारों में चहल पहल जारी है। सभी बाजार सज गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

घोडेगांव में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत-एक गंभीर घायल, इलाके में दहशत

MHADA Lottery 2026: मुंबई में अपना घर पाने का सुनहरा मौका, 5000 किफायती घरों की लॉटरी जल्द; जानें पूरी डिटेल

सोलापुर नगर आयुक्त का व्हाट्सएप और फेसबुक हैक, फर्जी अकाउंट से मांगे गए पैसे

महानगर के साथ जिले की सातों तहसीलों में दिवाली का त्योहार भक्तिभाव से मनाने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। इस त्योहार में विविध तरह की मिठाईयां भी बिक्री के लिए बनाई जा रही हैं। महानगर में संत तुकाराम चौक, कौलखेड, पुराना इनकम टैक्स चौक, जठारपेठ, जयहिंद चौक, तापडिया नगर, राऊतवाडी, दुर्गा चौक, डाबकी रोड, ग्राम उमरी, ग्राम मलकापुर, शिवनी, ग्राम शिवर, ग्राम शिलोडा, गुलजारपुरा सहित विविध भागों में तथा बाजारों में दिवाली की सजावट सामग्री व लक्ष्मी मूर्तियों की बिक्री के साथ अन्य सामग्री की दूकानें व हाथगाडियों पर लगी है।

शहर के सभी बाजारों में लगी दूकानें व हाथगाडियों पर दिवाली की सजावट की सामग्री, लक्ष्मी मूर्तियां तथा पूजन सामग्री आदि की खरीदी करने के लिए धीरे धीरे भीड़ बढ़ रही है। महंगाई के बावजूद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में इस वर्ष दिवाली मनाने के लिए उत्साह देखा जा रहा है।

आगामी दिनों में ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद

शहर के लगभग अधिकतर रास्तों के समीप लघु व्यवसाइयों द्वारा लगाई गई दूकानों में दीपावली के लिए आवश्यक सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाजारों में आकर्षक रोशनी तथा आकाश दीप रात्रि के समीप दूकानों पर झिलमिलाते दिखाई देते हैं।

आगामी कुछ दिनों में दीपावली पूजन सामग्री सहित घरेलू सामग्रियों की मांग बढ़ने की उम्मीद व्यवसाई और व्यापारियों को है। दीपावली के लिए झाडू, रंगोली, मिट्टी के दीए आदि सामग्री बाजार में उपलब्ध है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवसाइयों ने झाडू और मिट्टी के दीपों की निर्मिति कर बिक्री के लिए बाजार में लाए गए हैं। इसी तरह रोशनी के लिए विविध इलेक्ट्रॉनिक दूकानों में आकर्षक लाइटिंग की सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।

ये भी पढ़ें :- Akola में सैकड़ों मजदूरों का धरना, कहा – सरकार ने वादे तो किए, लेकिन बोनस अब तक नहीं!

व्यवसायियों को ग्राहकों का इंतजार

इस वर्ष दीपावली का त्योहार मनाने के लिए घरों का रंगरोगन करने के लिए परिवार के सदस्य जुटे हुए हैं। पेन्ट की दूकानों में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। इसके अतिरिक्त अगरबत्ती, कपूर, खोबरा डोल, नारियल, खोबरा किस की मांग बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी तरह दीपावली त्योहार में रेड़ीमेड कपड़ों की मांग अधिक रहने से बाजारों में धीरे धीरे ग्राहकी बढ़ रही है। कैलेंडर के साथ साथ बही खाता, डायरी आदि के लिए भी मांग बढ़ने की संभावना है। दीपावली त्योहार के लिए व्यवसायी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार से बाजारों में दीपावली खरीदी के लिए ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद व्यापारियों द्वारा व्यक्त की जा रही है। बाजारों में होटल, हलवाइयों की मिठाई सामग्री बनाने के लिए कारीगर व्यस्त नजर आ रहे हैं।

Crowds thronged akola markets for diwali shopping

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2025 | 01:07 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Hindi News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.