- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Before Diwali Workers In Akola Protested Demanding Bonus And Housing Scheme
Akola में सैकड़ों मजदूरों का धरना, कहा – सरकार ने वादे तो किए, लेकिन बोनस अब तक नहीं!
- Written By: अपूर्वा नायक
Akola District में दीपावली के त्योहार से पहले श्रमिकों ने हंगामा कर दिया है। अकोला जिला कार्यालय के सामने इन श्रमिकों ने एल्गार आंदोलन शुरू किया है। कर्मचारियों ने आवास योजना और बोनस की मांग की हैं।

श्रमिक आंदोलन (सौ. सोशल मीडिया )
Akola News In Hindi: दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार के ठीक पहले अकोला जिले के निर्माण श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार एल्गार आंदोलन शुरू किया है। बुधवार को इमारत व अन्य निर्माण कार्य कामगार कल्याणकारी मंडल, जिला कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना आंदोलन आयोजित किया गया।
इस आंदोलन का उद्देश्य दिवाली बोनस, आवास योजना और स्थगित की गई कल्याणकारी योजनाओं को पुनः शुरू करने की मांग करना था। यह आंदोलन सरकार और प्रशासन को श्रमिकों की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने का एक सशक्त प्रयास है।
श्रमिकों की मांग है कि उन्हें भी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा मिले ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। पिछले वर्ष तत्कालीन श्रम मंत्री द्वारा घोषित दिवाली बोनस अब तक नहीं दिया गया है, जिससे श्रमिकों में नाराजगी है।
सम्बंधित ख़बरें
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि मंडल प्रशासन केवल टालमटोल की नीति अपना रहा है और श्रमिकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने मांग की कि दिवाली से पहले प्रत्येक निर्माण श्रमिक को 5,000 का बोनस दिया जाए ताकि वे भी अन्य असंगठित श्रमिकों की तरह त्योहार मना सकें।
कार्य समय को 12 घंटे से घटाकर पुनः 8 घंटे किया जाए
इसके साथ ही अटल निर्माण कार्य आवास योजना को तत्काल लागू कर श्रमिकों को 5 लाख का अनुदान देने की मांग की गई। आंदोलनकारियों ने यह भी कहा कि राज्य के सभी असंगठित निर्माण श्रमिकों को राज्य श्रमिक बीमा योजना (ESIC) का लाभ मिलना चाहिए।
इसके अलावा, श्रमिकों के कार्य समय को 12 घंटे से घटाकर पुनः 8 घंटे किया जाए और सभी लाभ वस्तु के रूप में न देकर सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से दिए जाएं। आंदोलन में घरेलू श्रमिकों के लिए 1,000 करोड़ की विशेष निधि की व्यवस्था करने, 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन योजना लागू करने, गंभीर बीमारियों के लिए 1 लाख की आर्थिक सहायता देने और पंजीकरण व नवीनीकरण के सभी लंबित आवेदन तत्काल निपटाने की मांग भी शामिल थी।
ये भी पढ़ें :- Akola: खडकी में E-Bus Charging Station का काम अटका, 6 करोड़ का योगदान अब भी अधूरा
श्रमिकों को 5 लाख का अनुदान देने की मांग
यह आंदोलन बिल्डिंग पेंटर निर्माण कार्य व अन्य असंगठित मजदूर संघ (ट्रेड यूनियन), महाराष्ट्र निर्माण कार्य संगठन स्वतंत्र कृति समिति, विदर्भ प्रदेश असंगठित मजदूर संघ, जनजागृति असंगठित निर्माण कार्य मजदूर संगठन सहित कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आंदोलन का नेतृत्व अध्यक्ष प्रशांत मेश्राम, महासचिव विनोदकुमार, सचिव मनोज बाविस्कर, अध्यक्ष आत्माराम साठे, संगठक सुरेश कारंडे और प्रसिद्धी प्रमुख गणेश सावले ने किया। इस अवसर पर राज्य संगठक नितिन वाकोडे, वाशिम जिलाध्यक्ष अजमत खान, गणेश राठोड, सत्यदेव तायडे, शरबुद्दीन काजी, संतोष गवई, संदीप सालवे, सचिन खराटे, सुनील शिवकार, नागेश नेमाडे, मंगेश शिंदे सहित सैकड़ों श्रमिक उपस्थित थे।
Before diwali workers in akola protested demanding bonus and housing scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














