सोलापुर नगर आयुक्त का व्हाट्सएप और फेसबुक हैक, फर्जी अकाउंट से मांगे गए पैसे
Solapur Cyber Fraud: सोलापुर में नगर आयुक्त के नाम से WhatsApp और Facebook पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया।
- Written By: आंचल लोखंडे
WhatsApp hacking case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Commissioner Social Media Hacked: एक अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. सचिन ओम्बासे की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp और Facebook पर उनका फर्जी अकाउंट बना लिया है। डॉ. ओम्बासे ने बताया कि इस फेक अकाउंट के जरिए उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों से चैट और फोन कर पैसे मांगे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और संबंधित व्यक्ति लोगों को गुमराह कर आर्थिक धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है। उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल उनकी व्यक्तिगत और प्रशासनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है। आयुक्त ने बताया कि यह साइबर अपराध की श्रेणी में आता है और इस संबंध में साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन्वेस्टमेंट में ज्यादा रिटर्न का लालच देकर 85 लाख की ठगी
इसी बीच दुसरी एक घटना में निवेश पर अधिक रिटर्न का लालच देकर 85 लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है। इस मामले में एक जीजा ने अपनी बहन और उसके ससुराल वालों को ठग लिया। आरोपी का नाम सचिन नामदेव भडांगे (उम्र 47, निवासी भवानी पेठ, सोलापुर) है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: IPS की फर्जी Facebook ID बनाकर ठगी की कोशिश, व्यापारी की सतर्कता से नाकाम हुई साइबर जालसाजी
मुंबई साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की व्हाट्सएप डीपी ठगी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार
पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर
पूनम धनंजय धावले (उम्र 40, निवासी होमकर नगर, भवानी पेठ) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने पूनम के ससुर शमसुंदर धावले को साईराज फाइनेंस में निवेश करने का लालच दिया और 12 प्रतिशत रिटर्न का वादा किया।
मामला दर्ज
इस पर शमसुंदर धावले ने 2018 से 2021 के बीच नकद और बैंक के माध्यम से कुल 79 लाख 78 हजार रुपये आरोपी को दिए। शुरुआत में आरोपी ने 10 से 15 किश्तों में कुछ रकम वापस की, लेकिन बाद में उसने भुगतान बंद कर दिया।
ये भी पढ़े: गोंदिया में मरम्मत के अभाव में जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे ग्रामीण; 8 तहसीलों का बुरा हाल!
इसके अलावा, आरोपी ने नरेंद्र मोहनराव चव्हाण से भी 6 लाख रुपये लिए और वह रकम भी वापस नहीं की। बार-बार मांगने पर भी पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया। पूनम धावले की शिकायत के बाद सिटी क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार (13) को जोड़भाई पेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर पेटकर इस मामले की आगे जांच कर रहे हैं।
