-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- The Most Accurate Date For Dev Deepawali Has Arrived
आ गई ‘देव दीपावली’ की सबसे सटीक तिथि, जानिए क्यों कहा जाता है इसे ‘देवताओं की दीपावली’
- Written By: सीमा कुमारी
Dev Deepawali: देव दिवाली का त्योहार दिवाली से ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इसे 'देवताओं की दीपावली'भी कहा जाता है। आखिर क्यों मनाते है यह पर्व जानिए ।

आखिर क्यों मनाते है यह पर्व जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Dev Diwali Kyu Manate Hai : देव दिवाली हिंदू धर्म में विशेष पर्वों में से एक है। जो हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। देव दिवाली को ‘देवताओं की दीपावली’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वयं स्वर्ग से उतरकर पृथ्वी पर गंगा तटों को दीपों से सजाते हैं।
खास तौर पर वाराणसी की देव दीपावली का नजारा विश्वभर में प्रसिद्ध है, जहां लाखों दीपों की ज्योति से पूरा घाट क्षेत्र प्रकाशमय हो उठता है। हिन्दू लोक मतों की मानें तो, देव दीपावली के दिन गंगा में स्नान करने, घरों में दीपक जलाने, गंगा किनारे 365 दीपक जलाने और भगवान शिव की आराधना करने का सबसे अधिक महत्व बताया गया है मान्यता है कि ऐसा करने पर सभी पाप खत्म होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस साल, देव दीपावली की तारीख को लेकर अगर आप भी असमंजस में हैं, तो यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 8 पवित्र चीजें… कहते हैं महादेव जल्दी सुन लेते हैं सच्चे भक्त की पुकार
Bhaumvati Amavasya 2026 : कब है भौमवती अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से जुड़ी सभी जानकारी
Puri Rath Yatra: क्या है नेत्रोत्सव और नवयौवन दर्शन? जानिए रथ यात्रा से पहले होने वाले इस अनुष्ठान के बारे में
जानिए देव दीपावली 2025 सही तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, देव दीपावली का पर्व कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिनों तक रहेगी, लेकिन उदयातिथि और प्रदोष काल में पूर्णिमा की प्रधानता के कारण यह पर्व 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर 2025, रात 10 बजकर 36 मिनट पर।
कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन 5 नवंबर 2025, शाम 6 बजकर 48 मिनट पर।
पंचांग के अनुसार, देव दीपावली का पर्वबुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा।
ये रहेगा देव दीपावली पूजा का प्रदोष काल मुहूर्त
बता दें, देव दीपावली पर दीपदान हमेशा प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। इस समय वाराणसी में सभी घाटों पर दीये जलाए जाते हैं।
प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त शाम 5 बजकर 15 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक (लगभग) रहेगा। अवधि 2 घंटे 35 मिनट (लगभग)
क्यों कहा जाता है इसे भगवान शिव की दीपावली
देव दीपावली का पर्व सीधे तौर पर भगवान शिव से जुड़ा है। यही वजह है कि इसे ‘भगवान शिव की दीपावली’ या ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ के नाम से भी जाना जाता है।
देव दीपावली का क्या है धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान का बड़ा महत्व है।
दीपदान
इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी के किनारे दीप जलाए जाते है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से घर में सुख-शांति आती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
ये भी पढ़ें-यह है वाल्मीकि जयंती की सही तिथि, जानिए वाल्मीकि समुदाय के लिए क्यों है इस दिन का महत्व
गंगा स्नान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन स्नान करने से दस यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है।
देवताओं का आगमन
माना जाता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर उतरकर विचरण करते हैं, इसलिए उनके स्वागत में भी यह उत्सव मनाया जाता है।
The most accurate date for dev deepawali has arrived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हाई कोर्ट का आदेश, कर्मचारियों की मांग फिर भी अधर में लटका DA! पंजाब सरकार आखिर क्यों कर रही देरी?
Jul 13, 2026 | 06:56 PMPHOTOS: बांकीपुर में सियासी हंगामा, जन सुराज और BJP का शक्ति प्रदर्शन, JJD प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
Jul 13, 2026 | 06:52 PMKark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
Jul 13, 2026 | 06:40 PMरोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री
Jul 13, 2026 | 06:33 PMBhandara News: भंडारा में किसानों को नकली कृषि सामग्री से बचाने के लिए सख्त अभियान, 39 लाइसेंस निलंबित
Jul 13, 2026 | 06:29 PMBihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
Jul 13, 2026 | 06:29 PMमुंबई शर्मसार, 8 साल की बच्ची से सुरक्षा गार्ड ने की दरिंदगी, पायधुनी थाने के बाहर भारी बवाल
Jul 13, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM













