Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

Akola Car Swept Away: अकोला के देऊलगांव में तेज बारिश के बीच इसवीश्वर नाले में अचानक आई बाढ़ से खड़ी कार बह गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 29, 2026 | 10:39 AM

अकोला, देऊलगांव, बाढ़, नाला, कार बही,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Akola Flood Incident: अकोला जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच देऊलगांव गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त करने आए एक रिश्तेदार की खड़ी कार इसवीश्वर नाले में अचानक आई बाढ़ की तेज धारा में बह गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था, जिससे हादसा टल गया।

उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

यह घटना शनिवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, देऊलगांव के एक परिवार में हुई मौत के बाद रिश्तेदार और परिचित शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी चारपहिया कार इसवीश्वर नाले के समीप खड़ी कर दी थी। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण नाले का जल स्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव में सड़क किनारे खड़ी कार कुछ ही क्षणों में पानी की धारा में बह गई।

नाले के उफान के सामने कोई भी वाहन को बचा नहीं सका। घटना का पूरा दृश्य वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार बह जाने से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वाहन में किसी के नहीं होने की पुष्टि होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra TET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; मास्टरमाइंड की तलाश जारी

यवतमाल का सावली-अकोला बाजार मार्ग बना हादसों का रास्ता, जर्जर सड़क पर फिर उठी मरम्मत मांग

महाराष्ट्र में PWD सड़कों पर होर्डिंग के नियम सख्त, अब सिर्फ 5 साल के लिए मिलेगी अनुमति

10 हजार ई-बसों के लक्ष्य के सामने ड्राइवरों की कमी, BEST को चाहिए 3,000 अतिरिक्त चालक

यह भी पढ़ें:-यवतमाल का सावली-अकोला बाजार मार्ग बना हादसों का रास्ता, जर्जर सड़क पर फिर उठी मरम्मत मांग

प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

हालांकि जिले में बारिश का जोर कुछ कम हुआ है। लेकिन कई ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में नदी-नालों का जल स्तर अब भी ऊचा है और बहाव तेज बना हुआ है। इसे देखते हुए अकोला जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ग्रस्त नालों, नदियों या पानी से लबालब पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं तथा अनावश्यक साहस दिखाने से बचे, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Car swept away in flooded isvishwar nala deulgaon akola

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 10:39 AM

Topics:  

  • Akola News
  • Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.