18,000 फीट से दादा ने लगाई स्काईडाइव, पोते संग ऑस्ट्रेलिया में दिखाया ऐसा जज्बा कि इंटरनेट कर रहा सलाम

Grandfather Skydiving : ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय पोते ने अपने दादा को 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कराई। लोग दादा के जोश और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
An Indian grandfather won hearts online after fearlessly completing an 18,000-foot skydive with his grandson in Australia.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indian Grandfather Skydiving Adventure : उम्र सिर्फ एक संख्या है, यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय बुजुर्ग ऑस्ट्रेलिया में 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्हें यह रोमांचक अनुभव उनके पोते ने कराया।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर Ankit Big Mouth नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में पोता अपने दादा को भारत का तिरंगा थामे हुए दिखाता है और बताता है कि इस बार वह उन्हें 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कराने आया है। दादा के चेहरे पर डर नहीं, बल्कि उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई देता है।

भारतीय दादा ने 18,000 फीट से स्काईडाइविंग की

वीडियो में बताया गया है कि यह दादा की पहली स्काईडाइव नहीं है। इससे पहले भी वह 15,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा चुके हैं। इस बार उन्होंने और भी बड़ा रोमांच अपनाया।

स्काईडाइव से पहले जब पोता उनसे पूछता है कि क्या उन्हें डर लग रहा है, तो दादा मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, "डरता कौन है, मैं?" इसके बाद वह पूरे जोश के साथ "जय हिंद, जय भारत और जय हरियाणा" का नारा लगाते हैं और विमान से छलांग लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं। हवा में उड़ते हुए उनके चेहरे की खुशी और रोमांच देखने लायक होता है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

दादा की हिम्मत, जिंदादिली और देशभक्ति की सराहना

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग दादा की हिम्मत, जिंदादिली और देशभक्ति की भावना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि जिंदगी को खुलकर जीना हो तो इन दादा से सीखना चाहिए।

कुछ लोगों ने कहा कि उम्र कभी भी सपनों और रोमांच के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने पोते की भी सराहना की, जिसने अपने दादा को ऐसा यादगार अनुभव दिया। यह वायरल वीडियो लोगों को यह संदेश दे रहा है कि अगर हौसला मजबूत हो, तो उम्र किसी भी साहसिक काम की सीमा नहीं बन सकती।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com