- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Blackmailing Minors Through Snapchat Whatsapp Groups
वॉट्सएप ग्रुप के जरिए ब्लैकमेलिंग, 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो निकालने का आरोप, सांसद बोंडे ने की शिकायत
अमरावती में सांसद बोंडे ने नाबालिगों के ब्लैकमेलिंग गिरोह के खिलाफ शिकायत की। 350 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं।

Amravati News: राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने जिले में सक्रिय एक बेहद खतरनाक और अनैतिक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट और वॉट्सऐप के जरिए नाबालिग बच्चों को ब्लैकमेल करने और लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में धकेलने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बोंडे ने बताया कि यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाता है. अमरावती में पढ़ाई करने वाले छात्रछात्राओं को शिक्षा के नाम पर उर्दू भाषा में बने विशेष वॉट्सऐप और स्नैपचैट ग्रुप्स में शामिल किया जाता है.
ग्रुप में शामिल होने के बाद, लड़कियों के नंबर कुछ विशेष युवकों को दिए जाते हैं, जो पहले उनसे सामान्य दोस्ती करते हैं और फिर विश्वास जीतते हैं. दोस्ती होने के बाद उन्हें कुछ संदिग्ध लिंक भेजे जाते हैं. जैसे ही कोई इन लिंक्स पर क्लिक करता है, उनके मोबाइल का कैमरा और गैलरी हैक कर ली जाती है. इसके बाद उनके अश्लील वीडियो या फोटो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती है.
सम्बंधित ख़बरें
जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर
पालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महिला एवं बाल विकास विभाग में डिजिटल ट्रांसफर सिस्टम लागू
Fruit Vegetable Adulteration: महाराष्ट्र में फल-सब्जियों में मिलावट पर सख्ती, दोषियों के लाइसेंस होंगे रद्द
आरोपी लड़कों से मोटी रकम की मांग करते हैं, वहीं लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें जबरन देह व्यापार के व्यवसाय में धकेला जा रहा है.350 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद होने का दावासांसद डॉ. बोंडे ने शिकायत में दो व्यक्तियों का उल्लेख किया है. इनके पास से लगभग 180 लड़कियों के 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिलने की बात कही. यह गिरोह इन लड़कियों को मुंबई और पुणे जैसे शहरों में बेचने की तैयारी में था.
विरोध करने पर पीड़ितों को जान से मारने और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती है. बोंडे ने मामले की जांच के लिए तत्काल एसआईटी का गठन करने, इस टीम में महिला अधिकारी और साइबर सेल के विशेषज्ञ शामिल करने, संगठित अपराध मकोका जैसी धाराओं के तहत आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने, जिले के बच्चों और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने की मांग की. इस समय महापौर श्रीचंद तेजवानी, शिवराय कुलकर्णी, राधा कुरील,चेतन गावंडे, सुरेखा लुंगारे, विक्की शर्मा, लता देशमुख व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
Blackmailing minors through snapchat whatsapp groups
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Work From Home: डिजिटल दौर में बदल रहा करियर का ट्रेंड, इन फील्ड्स में बढ़ रही नौकरियों की डिमांड
May 10, 2026 | 10:59 AMBox Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ी भूत बंगला, 9 दिनों में मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका
May 10, 2026 | 10:55 AMMother’s Day 2026: सोशल मीडिया में छाया इन नेताओं का पोस्ट, मां को बताया पहला गुरु, किसने क्या कहा?
May 10, 2026 | 10:36 AMजयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर
May 10, 2026 | 10:35 AMतमिलनाडु में TVK सरकार का हुआ आगाज, विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
May 10, 2026 | 10:34 AMIIM नागपुर में नितिन गुप्ता का संदेश: AI को बनाएं दोस्त, छात्रों को करिअर मंत्र; ‘लोग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत’
May 10, 2026 | 10:31 AMतमिलनाडु की सत्ता में ‘विजय’ का शंखनाद, चेन्नई के स्टेडियम में हुआ थलपति का भव्य राजतिलक
May 10, 2026 | 10:20 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













