- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akot Administration Claims Sufficient Stock Yet Pumps Remain Out Of Stock Fuel Crisis Worries Citizens
अकोट: प्रशासन का दावा ‘स्टॉक पर्याप्त’, फिर भी पंपों पर ‘नो स्टॉक’; ईंधन संकट से नागरिक परेशान
अकोट में पेट्रोल-डीज़ल की कमी की अफवाहों से नागरिक परेशान, प्रशासन का दावा- पर्याप्त भंडार है।

Akot Petrol Diesel Shortage News: अकोट शहर में पेट्रोल-डीजल की कथित कमी को लेकर अफवाहों ने नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने पत्रक जारी कर स्पष्ट किया है कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घबराकर अनावश्यक भीड़ न करें।
हालांकि, जमीनी स्थिति प्रशासन के दावों से उलट नजर आई। सुबह सोशल मीडिया और क्षेत्रीय चैनलों पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया, लेकिन दोपहर तक अंजनगांव मार्ग के एक पंप को छोड़ अधिकांश पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं था। इससे नागरिकों में नाराजगी देखने को मिली।
अफवाहों और अव्यवस्था से बढ़ी परेशानी
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: शिक्षक समायोजन प्रक्रिया विवादों के घेरे में; स्कूलों की अद्यतन मान्यता और सूचियों की अनदेखी का आरोप
सालों का इंतजार खत्म! अकोला-महान मार्ग चौड़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगा काम
भंडारा: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जुटा प्रशासन, 11,909 नागरिकों ने ली शपथ; 2026 तक 10% कमी का लक्ष्य
नागपुर: खदान मालिकों की मनमानी, गिट्टी-मुरुम सप्लाई रोककर दाम बढ़ाए; ट्रांसपोर्टर-ठेकेदारों में रोष
गैस आपूर्ति को लेकर पहले से बनी समस्या के बीच अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत की स्थिति ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से ही विभिन्न पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन भले ही पर्याप्त भंडार का दावा कर रहा है, लेकिन पंप संचालकों और उपभोक्ताओं के बीच समन्वय की कमी साफ दिखाई दे रही है।
मांग में अचानक वृद्धि, दरवृद्धि की आशंका और वितरण व्यवस्था में अव्यवस्था के कारण स्थिति और बिगड़ गई है।
दावे बनाम हकीकत
प्रशासन के पत्रक के बावजूद अधिकांश पेट्रोल पंपों पर “नो पेट्रोल” के बोर्ड लगे रहे। टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित एक पंप को छोड़कर अन्य जगहों पर पेट्रोल नहीं मिला। अंजनगांव मार्ग के एक पंप पर लंबी कतारें लगीं, जहां वाहनों को सीमित मात्रा (करीब 100 रुपये तक) ही पेट्रोल दिया गया।
इससे बाहरगांव जाने वाले वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। नागरिकों का कहना है कि केवल पत्रक जारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करना जरूरी है।
Akot administration claims sufficient stock yet pumps remain out of stock fuel crisis worries citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने पश्चिम एशिया संकट पर जारी किया एक्शन प्लान
Mar 27, 2026 | 08:34 PMईरानी सुसाइड ड्रोन्स की अब खैर नहीं! जेलेंस्की ने प्रिंस सलमान को दिया ‘अचूक इलाज’, सऊदी के साथ बड़ी रक्षा डील
Mar 27, 2026 | 08:33 PM45 मिनट बाद पहुंचे DM! उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण हुए नाराज; लिखा पत्र
Mar 27, 2026 | 08:31 PMक्या है जवारे विसर्जन की सही विधि? जानिए क्या हैं इसके नियम और मंत्र
Mar 27, 2026 | 08:26 PMलॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की गुंजाइश नहीं”
Mar 27, 2026 | 08:24 PMकौशांबी में भीषण सड़क हादसा, प्रयागराज से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत; चीख-पुकार से दहला इलाका
Mar 27, 2026 | 08:07 PM‘अमेरिका अब भरोसेमंद नहीं’! फ्रांस ने रूबियो के सामने जताई नाराजगी, G7 देशों ने ईरान जंग पर सुनाई खरी-खरी
Mar 27, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM














