अकोला में 41 डिग्री के बीच अचानक बदला मौसम, बारिश ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
Akola Weather Update Rain Hailstorm: अकोला में 41 डिग्री तापमान के बीच शाम को मौसम अचानक बदला। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और बालापुर व पातुर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा।
- Written By: अंकिता पटेल
Akola Temperature 41 Degree Rain: अकोला सोमवार को शहर तथा जिले में धूप काफी तेज रही। अधिकतम तापमान 41 डि।से। दर्ज किया गया। शाम होते होते अचानक तेज हवाएं चलने लगी और शहर के साथ साथ जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ साथ बारिश होने के भी समाचार हैं।
जिसमें अकोला शहर में भी शाम 6:30 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गयी थी। इस तरह बालापुर और पातुर तहसील में कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि हुई है जिससे उस क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार अकोट तहसील तथा अकोट शहर में भी बादल छाए हुए हैं। देर रात बारिश की संभावना है। इसी तरह जिले की अन्य तहसीलों में भी बादल छाने तथा कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और हल्की बारिश की जानकारी मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
भीषण गर्मी से छुटकारा मिला
अकोला शहर इसी तरह अकोला जिले के लोगों को इस बेमौसम शुरू हुई हल्की बारिश के कारण भीषण गर्मी के मौसम से काफी राहत मिली है।
इसी तरह बालापुर शहर और बालापुर तहसील, पातुर शहर और पातुर तहसील तथा अकोट शहर और अकोट तहसील के अनेक क्षेत्रों में भी मौसम ठंडा होने की जानकारी मिली है। कुल मिलाकर लोगों को इस भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर में करोड़ों का क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाला उजागर, सैकड़ों निवेशकों से ठगी की आशंका
तेज हवाओं के साथ गरजे बादल
शहर में कुछ समय तक चली तेज हवाओं, बादल गरजने और लगातार बिजली चमकने के कारण सड़कों के किनारे छोटी छोटी दूकानें लगाने वाले व्यापारियों ने अपनी दूकानें बंद कर दीं क्यों कि उनके पास फिलहाल बारिश से बचने के कोई उपाय नहीं थे।
