Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़

Mumbai Heavy Rain: मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर हेल्पलाइन नंबर 196 घोषित किया गया है। अंधेरी और जोगेश्वरी में पेड़ गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 01:24 PM

मुंबई में गिरे विशाल पेड़ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Heavy Rain Red Alert: अंधेरी पूर्व के मरोल रोड क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक विशाल पेड़ अचानक सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में दो से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरने से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पेड़ों का सर्वे कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने इस घटना का मुद्दा विधानसभा में उठाते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित खतरा बने पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

लगातार हो रही बारिश से जोगेश्वरी पश्चिम स्थित ए।सी। रोड पर भारी बारिश के कारण एक विशाल पेड़ अचानक सड़क किनारे गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ा एक टेम्पो और बिजली के मीटर का बॉक्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा पेड़ों और जर्जर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

मौसम विभाग ने मुंबई और आस-पास के इलाकों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इधर बीएमसी प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया गया है। मुंबई में बुधवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर पानी जमा होने की शिकायतें मिली हैं। इससे नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभी बारिश का संकट खत्म नहीं हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना

क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस

मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक

नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी

मुंबई शहर, उपनगरों, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में भारी बारिश का अनुमान है। शासन-प्रशासन को सतर्क रहने और सभी एजेसियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने बताया कि इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है। 196 इमरजेंसी रूम का नंबर है। भारी बारिश हो रही है, इसलिए काम न हो तो घर से बाहर न निकलें, उचित सावधानी बरते।

Mumbai heavy rain red alert emergency helpline trees collapse news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 01:24 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai Heavy Rains
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.