- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Temperature Reaches 42 Degrees Heatwave Advisory District Administration
अकोला में गर्मी का सितम: पारा 42 डिग्री के पार,10 दिनों में 3.5 डिग्री उछला तापमान; प्रशासन ने जारी की गाइडलान
अकोला में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जानें गर्मी से बचने के उपाय और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ।

Akola Weather Update News: अकोला में तापमान पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस। मार्च की शुरुआत से गर्मी ने पकड़ी रफ्तार अकोला, ब्यूरो। गुरुवार को अकोला शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह विदर्भ में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान अमरावती में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मार्च की शुरुआत से ही अकोला में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगा है। 2 मार्च को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री था जो बढ़ कर अब 42 डिग्री पर पहुंच गया है। केवल दिनों दिनों में ही पारा 3.5 डिग्री और उपर पहुंच गया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि इस वर्ष गर्मी और अधिक तीव्र होगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक बढ़ता तापमान जलवायु परिवर्तन का सीधा परिणाम है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। सूर्य की तीव्र किरणों से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सम्बंधित ख़बरें
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: नागपुर में सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध
अमरावती कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चौकीदार को 10 साल की कड़ी सजा
वैश्विक तनाव का असर: अमरावती में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता, पुलिस सुरक्षा में वितरण
गोंदिया-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट सेवा पर संकट: 1 मई से बंद होने की संभावना
यह करें उपाय: बाहर निकलते समय छाता, टोपी, गॉगल्स और जूते का उपयोग करना चाहिए। यात्रा के दौरान पानी की बोतल साथ रखना जरूरी है। धूप में काम करने वालों को सिर पर टोपी, स्कार्फ या तौलिया रखना चाहिए।
शरीर में पानी की कमी महसूस होने पर ओआरएस, नींबू पानी और छाछ का सेवन करना चाहिए। यदि कमजोरी, सिरदर्द, अत्यधिक पसीना या चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
प्रशासन ने यह भी कहा है कि पशुधन और पालतू जानवरों को छाया में रखना चाहिए और उन्हें पर्याप्त पानी देना चाहिए। घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर और सनशेड का उपयोग करना चाहिए।
कार्य स्थलों पर ठंडे पानी की व्यवस्था होनी चाहिए और गर्भवती तथा बीमार कामगारों की विशेष देखभाल की जानी चाहिए। साथ ही नागरिकों को चेतावनी दी गई है कि छोटे बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन में न छोड़ें।
दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में बाहर जाने से बचें। गहरे और मोटे कपड़े पहनने से परहेज़ करें और अधिक तापमान में शारीरिक श्रम वाले कार्य न करें। गर्मी के दिनों में रसोई को खुला रखें और बासी भोजन, शराब, चाय, कॉफी तथा कार्बोनेटेड पेय का सेवन न करें क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन होता है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि वे इन सावधानियों का पालन करें।
Akola temperature reaches 42 degrees heatwave advisory district administration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 93 के करीब पहुंचा रुपया; क्या अब आपकी जेब पर बढ़ेगा बोझ?
Mar 12, 2026 | 08:51 PMये है ‘सरपंच साहब’ का टशन, पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, कप्तान श्रेयस अय्यर का नया अवतार आया सामने
Mar 12, 2026 | 08:47 PMमहायुद्ध का दर्दनाक असर! ईरान में 32 लाख लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर, बच्चों समेत दर-दर भटक रहे परिवार
Mar 12, 2026 | 08:42 PMचांदी की कीमतों में महा-विस्फोट, एक झटके में 50 हजार चढ़ा भाव, क्या फिर टूटेगा 3 लाख का रिकॉर्ड?
Mar 12, 2026 | 08:35 PMMP सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, अब सरसों खरीदी पर भी लागू होगी भावांतर योजना
Mar 12, 2026 | 08:34 PMफिनाले से पहले छाया कॉमेडी का धमाका, सुनील ग्रोवर बने कादर खान, देखकर दंग रह गए David Dhawan
Mar 12, 2026 | 08:31 PMचैती छठ पूजा में किन बातों का का रखें विशेष ध्यान, नोट कीजिए वरना एक गलती से टूट जाएगा व्रत!
Mar 12, 2026 | 08:30 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM














