- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Impact Of Global Tensions Concern Over Gas Cylinders In Amravati Distribution Under Police Protection
वैश्विक तनाव का असर: अमरावती में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता, पुलिस सुरक्षा में वितरण
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते अमरावती में गैस की आपूर्ति पर संकट। होटल व्यवसायियों की चिंता बढ़ी, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि।

Amravati Gas Supply News: ईरान, अमेरिका, इजरायल और अन्य देशों के बीच जारी युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति को लेकर जन सामान्य में तरह-तरह की चर्चा के साथ चिंता व्यक्त की जा रही है।
हाल ही में घरेलू तथा कमर्शियल गैस के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं। इससे अब रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई का असर गिरना शुरू हो गया है। पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति अभी तो संतोषजनक है। पेट्रोल पंप पर आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर चिंता नजर आ रही है।
होटल व्यवसायियों ने इसकी पर्याय व्यवस्था करने में जुट गए हैं। यदि खाड़ी देशों में जंग लंबी चली तो, जीवन आवश्यक वस्तुओं पर इसका परिणाम पड़ सकता है। पुलिस सुरक्षा में सिलेंडर का वितरण शहर में सिर्फ स्थानीय मुधोलकर पेठ स्थित भारत गैस के वितरक द्वारा किया जा रहा है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाने से कोई अनहोनी ना हो इसके लिए वहां पर पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, नांदगांव फाटे के पास हादसा
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: नागपुर में सड़क पर चूल्हा जलाकर जताया विरोध
अमरावती कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में चौकीदार को 10 साल की कड़ी सजा
गोंदिया-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट सेवा पर संकट: 1 मई से बंद होने की संभावना
यहां पर ग्राहकों को कतार में लगाकर सभी को सिलेंडर दिया जा रहा है। पेट्रोल डीजल को लेकर भी शहर में सभी पेट्रोल पंप पर सुचारू रूप से वितरण जारी है। जिला प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
फ्रिक की कोई बात नहीं। औद्योगिक गैस सिलेंडर पर आधारित 350 कर्मचारियों के साथ उद्योग का संचालन करने वाले विदर्भ की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई पालेकर बेकरी के संचालक सुरेश ठाकुर ने बताया कि अभी तो करीब 10 दिनों तक चलने वाला स्टॉक है।
सरकार की ओर से भी उन्हें कहा गया है कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधितों को ईमेल द्वारा पहले सूचित करें, जिससे बगैर कोई रुकावट के पूर्व गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा सके।
देशमुख शहर के नामांकित होटल व्यवसाय रंगोली पर्ल के संचालक नितिन देशमुख ने बताया कि उनकी होटल में अभी गैस सिलेंडर का जो भी स्टॉक है, वह पूरा होने के बाद इसकी पर्याय के तौर पर लकड़ी के चूल्हे की व्यवस्था कर रखी है।
Impact of global tensions concern over gas cylinders in amravati distribution under police protection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘Jaat 2’ को लेकर बड़ा अपडेट! Sunny Deol की फिल्म के बदले डायरेक्टर, अब इस साउथ फिल्ममेकर की एंट्री की चर्चा
Mar 12, 2026 | 09:27 PMईरान-अमेरिका जंग में ‘पैट्रियट’ का संकट, यूक्रेन की सुरक्षा पर मंडराया खतरा; क्या रूस को मिलेगा बड़ा मौका?
Mar 12, 2026 | 09:25 PMUP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
Mar 12, 2026 | 09:23 PMझारखंड में चुनाव से पहले SIR पर मंथन, CEO ने राजनीतिक दलों के साथ की बड़ी बैठक; जानें क्या है नया प्लान
Mar 12, 2026 | 09:10 PMपत्नी जिन्हें मानती रही भाई…वो असल में निकले पति के बेटे, हैरान कर देगी सास-दामाद के अफेयर की ये दास्तान
Mar 12, 2026 | 09:07 PMतेंदुओं को मारना अब हर स्थिति में अपराध नहीं, आत्मरक्षा में कार्रवाई की अनुमति, सरकार का बड़ा फैसला
Mar 12, 2026 | 09:06 PMयेडानुर गांव में शराबबंदी का फैसला, महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेताओं को दी चेतावनी
Mar 12, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM













