अकोला के तारफैल क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 150 घरों पर चला बुलडोजर, पुनर्वसन की मांग तेज
Tarfail Encroachment News: अकोला के तारफैल क्षेत्र में रेलवे विभाग ने रेल लाइन से सटे अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 घरों को हटाया। कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग किया।
Tarfail Encroachment (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Railway Encroachment Removal: स्थानीय तारफैल क्षेत्र में रेल पटरियों से लगकर बड़ी संख्या में लोगों के घरों के अतिक्रमण थे। सोमवार को रेल विभाग ने बड़ी संख्या में घर जेसीबी द्वारा तोड़ डाले। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई करीब 150 घरों पर की गयी। लोगों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि, बड़ी संख्या में लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लिए थे। रेल विभाग की ओर से पहले ही उन्हें नोटिस जारी की गयी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी।
अब लोगों के घरों के मलबे वहीं पड़े हुए हैं। कई लोग अपने घरों के टीन पत्रे, बल्लियां आदि उठाकर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकोला पुलिस दल द्वारा तगड़ा पुलिस बंदोबस्त लगाया गया था। जानकारी के अनुसार जिले भर के पुलिस थानों से और विशेष दल से अधिकारी और कर्मचारियों की यहां पर ड्यूटी लगाई गई थी।
कार्रवाई के बाद आंदोलन की चेतावनी
जानकारी के अनुसार यहां पर प्रभारी पुलिस अधिकारी के रूप में उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल और बालापुर के उप विभागीय पुलिस अधिकारी गजानन पडघन को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
सम्बंधित ख़बरें
विधान परिषद चुनाव 2026: महायुति उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर ने दाखिल किया नामांकन
लाखनी बना महाराष्ट्र का नंबर 1 बस स्थानक, स्वच्छता अभियान में जीता 50 लाख का पुरस्कार
Vidhan Parishad Election: नामांकन के आखिरी दिन सुनेत्रा और शिंदे को झटका, पार्टी की बेवफाई से कई वफादार नाराज
अमरावती MLC चुनाव: महायुति में बड़ी बगावत! BJP के प्रवीण पोटे के खिलाफ शिवसेना नेता के बेटे ने किया नामांकन
अब शीघ्र पुनर्वसन करें अन्यथा जनहित में करेंगे आंदोलन
पहले पुनर्वसन करना था फिर अतिक्रमण हटाना था अब शीघ्र पुनर्वसन करें अन्यथा जनहित में आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी शाम को आयोजित पत्रपरिषद में शहर के विधायक साजिद खान पठान ने दी। उन्होंने कहा कि, तारफैल क्षेत्र के लोगों ने रेल विभाग के आदेश का पालन करते हुए अपने घर खुद वहां से हटा लिए, उन्होंने अपना काम कर दिया है अब यह सत्ताधारी पार्टी के सांसद, पालक मंत्री तथा महापौर का काम है कि इन लोगों को पुनर्वसन के लिए जगह उपलब्ध करवाएं।
ये भी पढ़े: 4 महीने से नहीं मिला कमीशन, नागपुर के राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट; मांग के बावजूद प्रशासन उदासीन
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
रविवार की रात खुद अपने घर हटाते समय एक बच्चा बुरी तरह से बीमार हो गया है जिस पर निजी अस्पताल में उपचार शुरू है। 15 दिनों के भीतर यदि इन लोगों का पुनर्वसन नहीं करवाया गया तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर उपस्थित तारफैल के पूर्व पार्षद मो. इरफान ने जानकारी दी कि, इस अतिक्रमण हटाने का रेल विभाग का विरोध सन 2017 से हम लोग कर रहे हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, हम लोगों का इतना कहना था कि रेल विभाग ने उतनी ही जमीन लेनी चाहिए जितनी उनके अधिकार की है। हम लोगों ने राज्य सरकार से निवेदन कर जमीन की मोजनी कराई गई। इसी के तहत करीब 110 घर बचाए गए हैं। इस अवसर पर पत्र परिषद में पार्षद सुवर्णरेखा जाधव तथा शेख फरीद प्रमुखता से उपस्थित थे।
