विधान परिषद चुनाव 2026: महायुति उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर ने दाखिल किया नामांकन
Gondia MLC Election Nomination: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रफुल पटेल गोंदिया दौरे पर हैं। वे 2 जून को रामनगर स्थित अपने निवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
Mahayuti Candidate (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Maharashtra Legislative Council Election 2026: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल जिले के दौरे पर हैं और 2 जून को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अपने रामनगर स्थित घर पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा व उनकी समस्याओं को जानेंगे। कार्यकर्ताओं से उपस्थिति का आव्हान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने की है।
विधान परिषद चुनाव में महायुति का शक्ति प्रदर्शन
भंडारा के लक्ष्मी हॉल में भंडारा-गोंदिया विधान परिषद 2026 स्थानीय स्वराज्य संस्था के महायुति के अधिकृत उम्मीदवार अविनाश ब्राम्हणकर के उम्मीदवारी आवेदन दाखिल करने के लिए आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल और भंडारा-गोंदिया जिले के विधायक और पूर्व विधायक ने संबोधित किया और महायुति उम्मीदवार को बहुमत से विजयी बनाने का आव्हान किया।
ये भी पढ़े: 4 महीने से नहीं मिला कमीशन, नागपुर के राशन दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट; मांग के बावजूद प्रशासन उदासीन
सम्बंधित ख़बरें
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
पश्चात भंडारा के जिलाधीश कार्यालय में महायुति उम्मीदवार का नामांकन आवेदन दाखिल किया गया। इस दौरान विधायक परिणय फुके, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विधायक राजकुमार बडोले, विजय रहांगडाले, राजू कारेमोरे, विनोद अग्रवाल व संजय पुराम, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर व महायुती के घटक पक्ष के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी सख्या में उपस्थित थे।
