कोयंबटूर से मदार जंक्शन के बीच विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा
Coimbatore Madar weekly express: रेलवे ने कोयंबटूर से मदार जंक्शन के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन शुरू की है। अकोला, वाशिम, नांदेड सहित यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। बुकिंग 4 नवंबर से शुरु हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
कोयंबटूर से मदार जंक्शन के बीच विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने कोयंबटूर और मदार जंक्शन (राजस्थान) के बीच विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा विशेष रूप से महाराष्ट्र के अकोला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
गाड़ी संख्या 06181 (कोयंबटूर से मदार जंक्शन): प्रस्थानः 13, 20, 27 नवंबर और 4 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को सुबह 2:30 बजे कोयंबटूर से आगमनः तीसरे दिन सुबह 11:20 बजे मदार जंक्शन पर। अकोला आगमनः शुक्रवार सुबह 11:20 बजे।
विशेष ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी
गाड़ी संख्या 06182 (मदार जंक्शन से कोयंबटूर): प्रस्थानः 16, 23, 30 नवंबर और 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को रात 11:50 बजे मदार जंक्शन से आगमनः चौथे दिन सुबह 8:30 बजे कोयंबटूर में। अकोला आगमनः सोमवार रात 10:25 बजे। दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन कुल चार फेरे लगाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
प्रमुख ठहराव इस विशेष ट्रेन का
ठहराव निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर होगाः तिरुप्पुर, इरोड, सालेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडप्पा, येर्रागुंटला, गुट्टी, धोणे, कुर्नूल सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचेगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बाजार, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद और अजमेर।
ये भी पढ़े: 9 सदस्यीय केंद्रीय टीम पहुंची महाराष्ट्र, बाढ़ से नुकसान का करेगी आकलन
कोच संरचना इस प्रकार
इस विशेष ट्रेन में निम्नलिखित कोच होंगे 7 एसी श्री टियर, 4 एसी थ्री टियर इकॉनॉमी, 7 स्लीपर क्लास, 2 लगेज कम ब्रेक वैन। इस विशेष ट्रेन के लिए अग्रिम आरक्षण मंगलवार 4 नवंबर 2025 से सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। यह विशेष ट्रेन सेवा यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
