Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए पुल का हिस्सा ढहा, घटिया निर्माण कार्य उजागर, प्रशासन की लापरवाही पर नागरिकों का आक्रोश

Akola Bridge Collapse: अकोला के पातुर तहसील में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से घटिया निर्माण और प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई, जिस पर नागरिकों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 04, 2026 | 05:29 PM

bridge construction negligence (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Patur Bridge Accident: पातुर तहसील के पहाडसिंगी–डोणगाव मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस गंभीर घटना ने प्रशासन की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य को उजागर कर दिया है। पुल का काम जारी रहते ही उसका हिस्सा गिरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामस्थों का आरोप है कि अभियंता स्थल पर अनुपस्थित रहते हैं और पूरा काम केवल सुपरवाइज़र के भरोसे चल रहा है। पुल निर्माण में लोहे का अत्यंत कम उपयोग तथा निकृष्ट सामग्री के प्रयोग से लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। तकनीकी देखरेख के अभाव और अभियंता की अनुपस्थिति के कारण पुल का काम लापरवाही से किया जा रहा है।

नागरिकों का आक्रोश

सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश कापकर, राहुल गवई और ग्रामस्थों ने शनिवार को प्रशासन के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अभियंता, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। नागरिकों का कहना है कि निकृष्ट काम के कारण भविष्य में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

सम्बंधित ख़बरें

तरनोली बांध में हादसा, मछलियों को चारा डालते समय 40 वर्षीय मजदूर की डूबने से मौत

वर्धा में बनेगा भव्य वन भवन, 23.29 करोड़ रुपये मंजूर, पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयास

गड़चिरोली जिले के दुर्गम क्षेत्रों में बसों का अभाव, निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर, यात्री समेत विद्यार्थी

Bhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत

निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए

इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश कापकर ने कहा कि काम शुरू रहते ही पुल का हिस्सा गिरना अत्यंत गंभीर मामला है। ठेकेदार और अभियंता की मिलीभगत से निकृष्ट दर्जे का काम कर सरकार के लाखों रुपये हड़पने की आशंका है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने और अभियंता को निलंबित करने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़े: अकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर

अभियंता की अनुपस्थिति, वरिष्ठों की अनदेखी

जिले के अतिदुर्गम क्षेत्रों को बुलढाना जिले से जोड़ने के लिए सरकार ने पुल निर्माण हेतु लाखों रुपये का निधि उपलब्ध कराया था। लेकिन अभियंता की अनुपस्थिति और वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी के कारण सरकारी निधि व्यर्थ जाती दिख रही है।

पुल का हिस्सा ढहने की घटना ने प्रशासन की लापरवाही और ठेकेदार-अभियंता की कथित मिलीभगत को उजागर कर दिया है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Akola patur under construction bridge collapse poor construction exposed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2026 | 05:29 PM

Topics:  

  • Accident
  • Akola News
  • Maharashtra
  • Under Construction Bridge

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.