Bhandara News: रावणवाड़ी जलाशय में पलटी नाव, नागपुर के पर्यटक की डूबकर मौत
Ravnavadi Reservoir Accident: भंडारा के रावणवाड़ी जलाशय में बंदी के बावजूद बोटिंग के दौरान नाव पलटने से नागपुर के एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur tourist death (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Drowning Death: होली और रंगपंचमी के अवसर पर दो दिनों के लिए बंद घोषित किए गए रावणवाड़ी जलाशय में लापरवाही भारी पड़ गई। बंदी के बावजूद नागपुर से आए कुछ पर्यटक जबरन जलाशय परिसर में प्रवेश कर गए। बोटिंग के दौरान जलाशय के बीच नाव पलटने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर से 15–20 दोस्तों का समूह होली मनाने के लिए भंडारा जिले के रावणवाड़ी जलाशय पहुंचा था। इसी दौरान बोटिंग करते समय उनकी नाव अचानक पलट गई। हादसे में नागपुर निवासी सौरभ मेहरा (30) की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
अन्य 5 युवकों ने तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाई
बताया जा रहा है कि सौरभ को तैरना नहीं आता था, जबकि अन्य पांच युवकों ने तैरकर किसी तरह किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा खोज अभियान चलाकर युवक का शव बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में अवैध महुआ शराब की भट्टी ध्वस्त, ₹1.65 लाख का लाहन और सामान जब्त
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
इस संबंध में रावणवाड़ी वन हक समिति के विजय राऊत ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर 1 बजे तक वे स्वयं दो गार्डों के साथ मौके पर मौजूद थे। पुलिस भी वहां तैनात थी। होली के कारण जलाशय क्षेत्र में दो दिन की बंदी घोषित की गई थी। इसके बावजूद नागपुर से आए युवकों ने किसी की बात नहीं मानी और वाहन अंदर ले आए।
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की लापरवाही
राऊत के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर युवकों ने गार्डों के साथ बहस की और उन पर पत्थर फेंकने की भी कोशिश की। बोटिंग बंद होने के बावजूद युवकों ने स्वयं एक नाव निकालकर जलाशय में उतार दी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों के साथ भी उनका विवाद हुआ।
ये भी पढ़े: 61,000 से अधिक घरकुल अटके, प्रशासनिक उदासीनता और रेत संकट से लाभार्थियों को झटका
राऊत ने बताया कि वे भोजन के लिए घर गए थे, उसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। इस घटना ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की लापरवाही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
