तरनोली बांध में हादसा, मछलियों को चारा डालते समय 40 वर्षीय मजदूर की डूबने से मौत
Tarnoli Dam Accident: दारव्हा तहसील के तरनोली बांध में मछलियों को चारा डालते समय संतुलन बिगड़ने से 40 वर्षीय मजदूर की डूबने से मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Yavatmal incident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Yavatmal Incident: दारव्हा तहसील के तरनोली स्थित बांध में मछलियों को चारा और खाद डालते समय 40 वर्षीय मजदूर की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गजानन सकरू राठोड़ (40), निवासी चिखली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गजानन राठोड़ मंगलवार, 3 मार्च को सुबह लगभग 8 बजे राजू देवराव सोनवणे, निवासी मानकी आंबा, तहसील दारव्हा, के साथ तरनोली-सातेफल मार्ग स्थित बांध पर गए थे। संबंधित बांध का ठेका लेने वाले सोनवणे ने मछलियों को चारा और खाद डालने के लिए उन्हें दिहाड़ी मजदूरी पर बुलाया था।
चारा डालते समय बिगड़ा संतुलन
सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच चारा डालते समय गजानन राठोड़ का संतुलन बिगड़ गया और वे बांध के पानी में गिरकर डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे तथा तत्काल खोज अभियान शुरू किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को यवतमाल से बुलाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: यवतमाल में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतरे
यवतमाल में छात्रावास घोटाला: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, फर्जी छात्र संख्या और बिना टेंडर खरीद का बड़ा खेल
Yavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
यवतमाल लोहारा हत्याकांड: चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने माना दोषी
ये भी पढ़े: 61,000 से अधिक घरकुल अटके, प्रशासनिक उदासीनता और रेत संकट से लाभार्थियों को झटका
चिखली क्षेत्र में शोक की लहर
बुधवार, 4 मार्च की सुबह से खोज कार्य तेज किया गया। लगभग 11:30 बजे पिंजर, जिला अकोला से पहुंची NDRF टीम ने पानी में खोजबीन के दौरान गजानन राठोड़ का शव बरामद किया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने दारव्हा पुलिस थाने में बयान दर्ज कराया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस घटना से चिखली क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
