- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Patur Dhamma Training Camp Shramaner Samta Sainik Dal Conclusion
अकोला के पिंपल डोली में 10 दिवसीय धम्म प्रशिक्षण शिविर का समापन: 27 श्रामनेर और महिला उपासिकाओं ने लिया हिस्सा
अकोला के पिंपल डोली में बौद्धाचार्य, श्रामनेर और उपासिका धम्म प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। भदंत राज ज्योति की उपस्थिति में 27 श्रामनेरों ने धम्म साधना का संदेश दिया।

Akola Dhamma Training News: अकोला पातुर तालुका के ग्राम पिंपल डोली में आयोजित दस दिवसीय बौद्धाचार्य, श्रामनेर, उपासिका धम्म प्रशिक्षण तथा समता सैनिक दल शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस धम्म परिषद के समापन अवसर पर भदंत राज ज्योति की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस दस दिवसीय शिविर के माध्यम से बौद्ध समाज में एकता, साधना और धम्म प्रचार का सशक्त संदेश दिया गया। आयोजन में जिला महासचिव नंदकुमार डोंगरे, जिला महिला अध्यक्षा इंदु मेश्राम, उद्घाटक भीमराव तायडे तथा वरिष्ठ केंद्रीय शिक्षक एवं शिविर प्रमुख ज्ञानोबा कांबले की प्रमुख उपस्थिति रही।
27 श्रामनेर की सहभागिता
शिविर में कुल 27 श्रामनेरों ने सहभाग लिया। इसके साथ ही पिंपल डोली, चोंडी, जांब, आलेगांव, कारला, आसोला, अंबाशी, पाठशिंगी, मलसुर और चरणगांव सहित विभिन्न गांवों में उपासिका धम्म प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। समता सैनिक दल का तीन दिवसीय विशेष शिविर भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
यवतमाल में पहली बार ‘फार्मर ग्रुप लीग’, किसानों के लिए अनोखी प्रतियोगिता; विजेताओं को मिलेगा अध्ययन दौरा
समापन कार्यक्रम में मार्गदर्शन
रविवार को आयोजित समापन कार्यक्रम में भीमराव तायडे, ज्ञानोबा कांबले, नंदकुमार डोंगरे और इंदु मेश्राम ने उपस्थितों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर प्रज्ञा इंगले, सुखदेव पाटिल, विलास बावस्कर, सदाशिव मेश्राम, गोपाल खंडारे सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
महिला उपासिका प्रशिक्षण पर जोर
महिला उपासिका धम्म प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व ज्योति कुंटे (नांदेड), अलका दुपारे (चंद्रपुर), अर्चना ढोकणे (धामणगांव), सुजाता भालेराव (मुंबई), जोस्ना वासनिक (वर्धा), सुनंदा पिसोलकर (धुले), नंदा भगत (कारंजा), मंदाकिनी दुधे (चंद्रपुर), सिंधु शेगांवकर (अकोला) और करुणा साखरकर ने किया।
सहभागियों ने साझा किए अनुभव
शिविर में प्रशिक्षित उपासक-उपासिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए धम्म साधना के महत्व को रेखांकित किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार-प्रसार सचिव संजय गवई ने दी।
Akola patur dhamma training camp shramaner samta sainik dal conclusion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM












