-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Parking Issue No Parking Zones Traffic Problems City Market Areas
बाज़ारपेठ क्षेत्रों में अब तक नहीं हुई वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, लोगों को हो रही है भारी परेशानी
- Written By: आंचल लोखंडे
Akola Parking Issue: अकोला शहर के बाजार और मुख्य मार्गों में पार्किंग व्यवस्था न होने से नागरिकों को भारी परेशानी व ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग जोन निर्माण की मांग तेज हो गई है।

बाज़ारपेठ क्षेत्रों में अब तक नहीं हुई वाहनों की पार्किंग व्यवस्था (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola News: अकोला शहर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। मुख्य बाज़ारपेठ के साथ-साथ शहर के सभी मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, जिसके कारण मार्ग संकरे हो जाते हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। शहर के मुख्य मार्ग महात्मा गांधी रोड, तिलक रोड, ओपन थिएटर रोड, वाशिम स्टैंड, स्टेशन रोड, जठारपेठ रोड, पुराना शहर की बस्तियां आदि। कहीं भी दुपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नहीं है।
जहां-जहां पार्किंग व्यवस्था बनाई गई थी, वहां आज अतिक्रमण हो चुका है। यही कारण है कि शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़े रहते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। नागरिकों का कहना है कि सभी बाज़ारपेठ और छोटी-छोटी बस्तियों में पार्किंग जोन का निर्माण बेहद आवश्यक है। पार्किंग न होने के कारण दुपहिया वाहन मुख्य मार्गों पर ही खड़े रहते हैं और ऐसे में मनपा व यातायात पुलिस द्वारा शुरू किए गए टोइंग पथक वाहन उठाकर ले जाते हैं तथा लोगों से जुर्माना वसूला जाता है।
पार्किंग की सुविधा
नागरिकों का तर्क है कि मनपा का पहला काम पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए, उसके बाद ही नियम उल्लंघन पर कार्रवाई उचित होगी।शहर में अवैध पार्किंग स्थल भी खुलेआम चल रहे हैं, जिससे मनपा को कोई आय नहीं हो रही। पार्किंग स्थलों पर वाहन चोरी होने की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी यह भी बड़ा सवाल नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है। इसलिए पार्किंग स्थल नियमों के अंतर्गत, सुरक्षित तरीके से स्थापित करना अनिवार्य है ताकि मनपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ सके। मुख्य बाज़ारपेठ क्षेत्र में अत्याधुनिक पार्किंग जोन के निर्माण की मांग लगातार बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Akola Rain Update: अकोला में मानसून कमजोर, औसत से 25% कम बारिश से खरीफ फसलों पर संकट
अकोला में कांवड़ और पालकी उत्सव की तैयारी तेज, 16 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक
वाशिम में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मतदाता सूची अभियान में तेजी
Akola News: आरक्षण के उपवर्गीकरण पर अकोला में मंथन, आंबेडकर के विचारों पर दिया गया जोर
मनपा सही मूल्यांकन करे, उचित रेट में टेंडर निकाले: वसंत खंडेलवाल
इस संबंध में विधायक वसंत खंडेलवाल ने कहा कि मनपा ने कई बार पार्किंग जोन के लिए टेंडर निकाले हैं, लेकिन रेडीरेकनर के आधार पर रेट अत्यधिक होने के कारण कोई भी टेंडर भरा नहीं गया। उन्होंने कहा कि मनपा सही मूल्यांकन करे और उचित दरों पर टेंडर जारी करे, तभी पार्किंग की समस्या का समाधान संभव है। शहर में दुपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग जोन की आवश्यकता बेहद महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर! निर्मला गावित के साथ भीषण हादसा, कार ने रौंदा, पूर्व विधायक गंभीर रूप से घायल
पार्किंग जोन बहुत ज़रूरी: रवि धानुका
स्थानीय व्यवसायी रवि धानुका ने कहा कि मनपा प्रशासन को शहर के सभी क्षेत्रों में उचित मूल्यांकन कर पार्किंग जोन के लिए टेंडर जारी करना चाहिए। तभी व्यवसायी पार्किंग की जिम्मेदारी स्वीकार कर सकेंगे और शहर की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि मनपा आयुक्त से काफी उम्मीदें हैं कि वे इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाकर समस्या का समाधान करेंगे।
Akola parking issue no parking zones traffic problems city market areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 05:51 PMसाइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब
Jul 15, 2026 | 05:47 PMदेवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
Jul 15, 2026 | 05:47 PMनंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














