पुराना अकोला शहर बाजार में समस्याओं का अंबार, नागरिकों के स्वास्थ्य पर संकट, प्रशासन दे ध्यान
Akola Old City: अकोला के पुराने शहर के कस्तुरबा गांधी अस्पताल परिसर के सब्जी बाजार में कचरा, अतिक्रमण और आवारा जानवरों की भरमार से नागरिकों के स्वास्थ्य पर संकट मंडरा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
पुराना अकोला शहर बाजार में समस्याओं का अंबार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola News: अकोला पुराना शहर स्थित कस्तुरबा गांधी अस्पताल के पास का सब्जी बाजार अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। पूरे बाजार क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर, आवारा मवेशियों की आवाजाही और पैदल रास्तों पर फैली गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है। साथ ही सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों का कब्जा होने से नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए मनपा प्रशासन से तत्काल ध्यान देने की मांग की जा रही है।
यह बाजार जिले के आसपास के गांवों से आने वाले किसानों और फल-सब्जी विक्रेताओं का प्रमुख केंद्र है। लेकिन गंदगी के कारण यहां आने वाले विक्रेताओं और ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में सब्जियों में गंदा पानी घुसने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मनपा द्वारा पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, ऐसे में इस बाजार क्षेत्र के अतिक्रमण पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
जगह-जगह जमा हुआ कचरा
बाजार में दिनभर जमा होने वाले कचरे में से केवल एक ट्रॉली कचरा ही उठाया जाता है। नियमित सफाई न होने के कारण यहां कचरे के ढेर लग जाते हैं, जिससे विक्रेताओं और ग्राहकों को गंदगी का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
कचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
आवारा जानवरों की आवाजाही
बाजार में बची हुई सब्जियों को फेंकने की कोई विशेष व्यवस्था नहीं होने के कारण विक्रेता अपना माल वहीं छोड़ देते हैं। इससे गाय, सूअर और कुत्तों की आवाजाही बढ़ गई है। नागरिकों, विक्रेताओं और ग्राहकों की मांग है कि मनपा प्रशासन इस सड़े हुए सब्जी माल की उचित निपटान व्यवस्था करे।
ये भी पढ़े: कोयंबटूर से मदार जंक्शन के बीच विशेष साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा
वाहन पार्किंग की भी समस्या
यह बाजार थोक और खुदरा सब्जी बिक्री का प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण वाहन खड़ा करने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। ग्राहक अपनी गाड़ियां कहीं भी खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क पर यातायात बाधित होता है।
