- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola No Tax Hike Next 5 Years Cleanliness Drive Development Projects
आगामी 5 वर्षों में कोई टैक्स बढ़ाया नहीं जाएगा, अकोला में युध्द स्तर पर सफाई अभियान, कई विकास कार्य शीघ्र शुरू
अकोला में महापौर शारदा खेडकर ने आगामी 5 वर्षों में कोई नया टैक्स नहीं लगाने की घोषणा की। शहर में विकास कार्य और सफाई अभियान शुरू होंगे।

Akola Nwes: बुधवार को मनपा में स्थायी समिति सभापति के कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में महापौर शारदा खेडकर तथा स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि आनेवाले पांच वर्षों में शहर के लोगों पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा और ना ही कोई टैक्स बढ़ाया जाएगा. जो टैक्स पहले से लगे हैं वो ही रहेंगे. इसी के साथ साथ मनपा द्वारा शहर में कई विकास कार्य शुरू किए जाएंगे.
3 पानी की नई टंकियां बनेगीजानकारी देते हुए बताया गया कि आने वाले समय में शहर के लोगों को नियमित रुप से जलापूर्ति की जाए इसके लिए काटेपूर्णा बांध के साथ साथ जिगांव प्रकल्प से जलापूर्ति की जाएगी तथा आनेवाले समय में विस्तारित शहर के साथ साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की 13 टंकियों का निर्माण किया जाएगा. जिससे लोगों को समुचित पानी उपलब्ध हो सके. उन्होंने बताया कि यह सब कार्य भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किए गए है. कचरा घंटा गाड़ियों का बिल हाउस टैक्स के साथबताया गया कि लोगों से हर माह कचरा घंटा गाड़ियों का जो 50 रु. बिल लिया जाता था.
वह बिल अब हाउस टैक्स के साथ वार्षिक लिया जाएगा. इस तरह उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कचरा घंटा गाड़ी का बिल अलग अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों और संस्थाओं से किस तरह लिया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि साफ सफाई के लिए तीन स्विफिंग मशीन आ गई हैं. जल्दी ही और उपकरण आएंगे. इसी तरह शहर में पुराने शौचालयों का नवीनीकरण किया जाएगा तथा कुछ नए शौचालयों के निर्माण भी किए जाएंगे. मनपा शालाओं की हालत सुधारी जाएगीउन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार से निधि आ गई है. अब जल्दी ही मनपा की 11 मराठी शालाओं का नवीनीकरण किया जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
‘नासिक फाइल्स’ पर गंभीर मंथन, कॉर्पोरेट संस्कृति, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण मुद्दों पर परिसंवाद में उठी चिंता
फलों-सब्जियों में मिलावट की तो सख्त कार्रवाई, विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी
मंत्री भुजबल ने लंबित कार्यों और विभागीय समन्वय की समीक्षा की ,सावरगांव सिंचन योजना को गति देने के निर्देश
इसी तरह आनेवाले समय में 5 हिंदी शालाओं, 13 उर्दू शालाओं तथा एक गुजराती शाला का नवीनीकरण भी किया जाएगा. शहर के लिए आएंगी 50 ई बसेंउन्होंने बताया कि शहर के लिए जल्दी ही 50 ई बसें आएंगी. जिससे शहर में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को सुविधा हो जाएगी इसके लिए, ई बसों के लिए, चार्जिंग स्टेशन का काम तेज गति से शुरू है. चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा होते ही सिटी बसें शुरू की जाएंगी. सांस्कृतिक भवन, स्विमिंग टैंकजानकारी दी गई कि सांस्कृतिक भवन के साथ साथ शहर के लोगों को लिए एक विशाल स्विमिंग टैंक का निर्माण किया जाएगा.
इन सभी कार्यों के लिए विधायक रणधीर सावरकर का पूरा सहयोग मिल रहा है. इसी तरह शहर के अनेक चौराहों तथा क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि भूमिगत गटर योजना के लिए जो सड़कें खराब होंगी उसके निर्माण के लिए राज्य सरकार 600 करोड़ की निधि उपलब्ध करवाएगी. तेज गति से होगा घरकुलों का निर्माणउन्होंने जानकारी दी कि शहर में गुंठेवारी की समस्या हल करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनेक क्षेत्रों में घरों और घरकुलों का निर्माण किया जाएगा.
इसी तरह आनेवाले समय में राज्य सरकार की अनुमति से मनपा में विविध विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे. इस अवसर पर पत्र परिषद में उपमहापौर अमोल गोगे, इसी तरह रणजीत खेडकर, जयंत मसने, पवन महल्ले, नितिन ताकवाले, अभियंता अमोल डोईफोडे, जनसंपर्क अधिकारी भरत शर्मा आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.
Akola no tax hike next 5 years cleanliness drive development projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुंभ तैयारियों को मिली रफ्तार, पेंट माय सिटी अभियान, डिजिटल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रस्तावों को मंजूरी
May 09, 2026 | 09:35 PMGT vs RR: कप्तान गिल औस साई की विस्फोटक पारी, गुजरात ने राजस्थान के सामने रखा 230 रनों का टारगेट
May 09, 2026 | 09:26 PMट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया बैन
May 09, 2026 | 09:05 PM‘नासिक फाइल्स’ पर गंभीर मंथन, कॉर्पोरेट संस्कृति, महिला सुरक्षा और धर्मांतरण मुद्दों पर परिसंवाद में उठी चिंता
May 09, 2026 | 09:04 PMदिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
May 09, 2026 | 08:56 PMफलों-सब्जियों में मिलावट की तो सख्त कार्रवाई, विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी
May 09, 2026 | 08:38 PMCucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
May 09, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM











