-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Rte Admission 2026 Deadline Extended Student Selection List Status
भंडारा में आरटीई प्रवेश की समयसीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी; 916 में से अब तक 584 विद्यार्थियों ने पक्का किया दाखिला
RTE Admission Bhandara: भंडारा जिले में आरटीई के तहत 584 विद्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित हो चुके हैं। दस्तावेजों की जटिलता के कारण प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है।

Education Department Bhandara News: बालकों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 202627 की प्रवेश प्रक्रिया जिले में जारी है। पहली सूची में चयनित 916 विद्यार्थियों में से अब तक 584 विद्यार्थियों ने अपने प्रवेश सुनिश्चित कर लिए हैं।
प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अप्रैल थी, लेकिन अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए अब इसे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस वर्ष आरटीई प्रवेश को लेकर जिले में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जिले की 87 स्कूलों में उपलब्ध 925 सीटों के लिए कुल 3,675 आवेदन प्राप्त हुए थे। तकनीकी जांच के बाद 2,816 आवेदन पात्र पाए गए।
यानि एक सीट के लिए औसतन तीन आवेदक मैदान में थे। 6 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से 916 विद्यार्थियों का चयन किया गया और 10 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। कागजों की जांच से प्रक्रिया धीमी चयन होने के बावजूद प्रवेश की रफ्तार धीमी है। अभिभावकों का कहना है कि दस्तावेजों की जटिल प्रक्रिया के कारण देरी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला
गोंदिया में नए शासकीय कृषि महाविद्यालय को मिलेगी मंजूरी, कृषि मंत्री भरणे के निर्देश
गोंदिया के 96 गांवों में बाढ़ का खतरा, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, जिलाधीश ने ग्रामीणों से की बातचीत
गोंदिया में 50 साल पुराना जर्जर पुल बना खतरा, भारी वाहनों की आवाजाही जारी
निवास प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, आय और जाति प्रमाण पत्र की कड़ी जांच की जा रही है। त्रुटि मिलने पर प्रवेश रद्द होने की आशंका से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों में चिंता का माहौल है। अभिभावकों के लिए जरूरी निर्देश केवल एसएमएस पर निर्भर न रहें, पोर्टल पर आवेदन स्थिति जांचें।
मूल दस्तावेज, सत्यापित प्रतियां, अलॉटमेंट लेटर और पोर्टल की प्रिंट साथ रखें। प्रवेश पुष्टि की ऑनलाइन रसीद लेना अनिवार्य है। चयन सूची की समयसीमा समाप्त होने के बाद ही प्रतीक्षा सूची को मौका मिलेगा। शिक्षणाधिकारी प्राथमिक निर्मला माने ने कहा कि पहले चरण के प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक समय बढ़ाया गया है।
अभिभावक जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेज पूरे कर अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि उनका शैक्षणिक नुकसान न हो। तहसीलवार प्रवेश स्थिति 202627 तहसील स्कूल सीटें प्रवेश भंडारा 23 306213 मोहाडी 16146106 तुमसर 16168105 साकोली 87941 पवनी 1210455 लाखनी 7 87 37 लाखांदुर 5 35 27 कुल 87925584
Bhandara rte admission 2026 deadline extended student selection list status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में यूसीसी के लिव-इन प्रावधानों पर बढ़ा विवाद, राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
Jun 23, 2026 | 01:08 PM11,000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, Honor X80 Pro Max ने मचाया तहलका, मिल रहे हैरान करने वाले फीचर्स
Jun 23, 2026 | 01:08 PMजेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा
Jun 23, 2026 | 01:01 PMगड़चिरोली के दुर्गम गांव अंधेरे में डूबे: बारिश के बीच बिजली गुल, केरोसिन न मिलने से ग्रामीण परेशान
Jun 23, 2026 | 12:59 PMपरिजनों की दहशत ने ली प्रेमी जोड़े की जान: कटनी की युवती और दमोह के युवक का तालाब में मिला शव, भिड़े परिजन
Jun 23, 2026 | 12:52 PMHair Growth Seeds: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन 5 सुपर सीड्स को करें डाइट में शामिल
Jun 23, 2026 | 12:45 PMYRKKH Twist: अस्पताल पहुंचेगा अरमान, ऋषभ की सच्चाई जानकर दंग रह जाएगी दिशा
Jun 23, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














