ईरान-पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव, रास्क बॉर्डर से घुसे आतंकियों को ईरानी सेना ने किया ढेर; ऑपरेशन जारी

Pakistan Border Rask Sistan Tension: ईरानी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की सीमा से सटे सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के रास्क बॉर्डर पर एक आतंकी टीम को मार गिराया है। इस घटना के बाद जबरदस्त तनाव बना हुआ है।
High Tension on Iran-Pakistan Border: Iranian Forces Neutralize Terrorists Who Infiltrated via Rask Border; Operation Underway.
सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Border Rask Sistan Tension Baluchestan Clash: ईरान और पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर भारी तनाव पैदा हो गया है। ईरानी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से लगती सीमा के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक दल को मार गिराया है। यह मुठभेड़ ईरान के अशांत प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान के रास्क बॉर्डर पर हुई। जिसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं।

रास्क बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़

बता दें कि ईरानी सेना की विशेष इकाई ने रास्क बॉर्डर के पास एक ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की एक पूरी टीम को खत्म कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे इन आतंकियों और ईरानी बलों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई जिसमें दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस कार्रवाई के बाद से सिस्तान बॉर्डर पर स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

सिस्तान में जबरदस्त तनाव

सीमा पर हुए इस हिंसक टकराव के बाद ईरानी बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अतिरिक्त कुमुक तैनात कर दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा है; ईरान अक्सर आरोप लगाता रहा है कि आतंकी संगठन पाकिस्तान की सीमा का इस्तेमाल ईरानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए करते हैं।

ताजा मुठभेड़ ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सुरक्षा चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र में जैसे ही हिंसा बढ़ती है वैसे ही, पाकिस्तान और ईरान के बीच राजनयिक भी बढ़ जाता है। पहले भी दोनों देश एक-दूसरे के क्षेत्र में मौजूद सशस्त्र समूहों को खत्म करने के लिए हवाई हमले हुए है।

क्षेत्रीय स्थिरता पर प्रभाव

ईरान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ता यह तनाव ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में पहले से ही कई मोर्चों पर संघर्ष जारी है। रास्क बॉर्डर की यह घटना न केवल द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित कर सकती है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन गई है। ईरानी सेना फिलहाल पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि किसी भी अन्य संभावित खतरे को टाला जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com