
Akola News In Hindi : अकोला जिले में श्रावण माह के प्रसिद्ध कावड़ और पालकी उत्सव को लेकर शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनज़र गांधीग्राम स्थित अधूरे घाट का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठी है। सार्वजनिक पालली व कावड़ उत्सव समिति ने जिलाधिकारी वर्षा मीणा को निवेदन सौंपकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
श्रावण माह का कावड़–पालकी उत्सव जिले का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसमें अंतिम सोमवार को 7 से 8 लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं।
गांधीग्राम से कावड़ और पालकी के जरिए जल लाकर श्री राजराजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जाता है।
फिलहाल घाट सिर्फ 20 फीट का है। इसके पास 15–20 फीट का हिस्सा अधूरा है और केवल चार सीढ़ियों का निर्माण बाकी है।
श्रावण माह अगस्त में है और अभी निर्माण संभव है, इसलिए सरकार स्तर से घाट का अधूरा काम तुरंत पूरा कराया जाए।
समिति अध्यक्ष राजेश भारती सहित पप्पू मोरवाल, विठ्ठल गाडे, सुनील गरड, मुन्ना उफराडे, दिलीप नायसे, चंद्रमणी कश्यप, अहिर और सुवर्णसिंह राठोड़ के हस्ताक्षर हैं।






