Akola में महिला नेतृत्व की जीत, 6 में से 5 नगर परिषदों की कमान महिलाओं के हाथ
Akola District की छह नगर परिषदों के चुनाव में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर सामने आई है। छह में से पांच नगर परिषदों में महिला नगराध्यक्ष चुनी गईं और कुल 73 महिला उम्मीदवार विजयी रहीं।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Akola News In Hindi: जिले की छह नगर परिषदों का चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हुआ, जिसमें छह में से पांच नगर परिषदों के अध्यक्ष पद पर महिलाएं विजयी हुई।
विजयी नगराध्यक्षों में वैशाली पालिवाल (तेल्हारा), गाया धुले (अकोट), सुलभा दुतोंडे (हिवरखेड), अफरीन परवीन मोहम्मद जमीर (बालापुर) और अख्तर खातून अलीमुद्दीन (बार्शीटाकली) शामिल हैं।
जिले में नगराध्यक्ष पद पर पांच महिलाएं और पार्षद पद पर 68 महिलाएं चुनी गई। इस प्रकार कुल मिलाकर छह नगर परिषदों में 73 महिला उम्मीदवार विजयी हुई हैं। इससे स्पष्ट है कि जिले की नगर परिषदों और नगर पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या सम्मानजनक स्तर पर पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
इन महिला प्रतिनिधियों को सभागृह में महिला-केंद्रित मुद्दे उठाने और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शहर में आधारभूत सुविधाएं निर्माण करने का अवसर मिलेगा। इनमें महिलाओं के लिए अलग शौचालय, वाचनालय, विद्यालय, महाविद्यालय, सांस्कृतिक सभागृह, स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल, नाट्यगृह, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र और रोजगारोन्मुख योजनाओं पर काम किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें :- Pune: मनपा चुनाव की जंग, तैयार प्रशासन;15 चुनाव निर्णय अधिकारियों (आरओ) की नियुक्ति की गई
सक्षम नेतृत्व निर्माण का अवसर
महाराष्ट्र में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है। इस आरक्षण के कारण महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ी है और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में स्थान मिला है। इससे महिलाओं को सक्षम नेतृत्व निर्माण का अवसर प्राप्त हुआ है। अकोला जिले की छह नगर परिषदों में नगराध्यक्ष पद की कुल 6 और पार्षद पद की 140, इस प्रकार कुल 146 सीटें हैं। इनमें से लगभग 73 सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है।
