-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Municipal Election Results Bjp Congress Vba 2025
अकोला नगर परिषद चुनाव: भाजपा ने चार नगराध्यक्ष पदों पर किया कब्जा, कांग्रेस और वीबीए को एक-एक सीट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Akola Municipal Election: अकोला जिले की नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा ने चार नगराध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस और वीबीए को एक-एक सीट मिली। महिलाओं का नेतृत्व प्रमुख रहा।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Akola Municipal Election Results: अकोला जिले की पांच नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित हुए। मतगणना के बाद भाजपा ने चार नगर परिषदों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) को एक-एक स्थान मिला।
अकोट नगराध्यक्ष पद पर भाजपा की माया धुले ने 15,928 मतों के साथ जीत दर्ज की। एमआईएम की सैयद फिरोजाबी शरीफ 10,657 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
मुर्तिजापुर में हर्षल साबले विजयी
मुर्तिजापुर नगराध्यक्ष पद पर भाजपा के हर्षल साबले ने 8,821 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वीबीए के शेख इमरान शेख खली 8,103 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
तेज हवाओं के साथ मुंबई-ठाणे में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
इनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
Yavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
तेल्हारा और हिवरखेड़ में भाजपा का वर्चस्व
तेल्हारा नगराध्यक्ष पद पर भाजपा की वैशाली पालीवाल ने 4,694 मतों से जीत दर्ज की। वहीं हिवरखेड़ में भाजपा की सुलभा दुतोंडे ने 4,990 मतों के साथ विजय हासिल की। दोनों स्थानों पर शिवसेना उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे।
कांग्रेस और वीबीए को भी सफलता
बालापुर नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस की आफरीन परवीन मो. जमीर ने 12,744 मतों से जीत दर्ज की। वहीं बार्शीटाकली नगर पंचायत में वीबीए की अख्तर खातून ने 9,193 मतों से विजय हासिल की।
भाजपा में उत्सव का माहौल
चार नगराध्यक्ष पदों पर जीत के बाद भाजपा संगठन ने विजय उत्सव मनाया। इसमें भाजपा के विधायक और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय संगठनात्मक मजबूती और जनता के विश्वास को दिया।
पार्षदों में भी भाजपा सबसे आगे
जिले की पांच नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में कुल 142 पार्षद चुने गए। इनमें भाजपा के 55, कांग्रेस के 20, वीबीए के 23, शिवसेना शिंदे गुट के 7, एनसीपी के 7, एमआईएम के 7, शिवसेना उबाठा के 6, प्रहार के 3, शेतकरी वंचित के 4 और निर्दलीय 12 पार्षद शामिल हैं। सर्वाधिक पार्षद भाजपा के चुने गए हैं।
यह भी पढ़ें: बावनकुले का ‘चक्रव्यूह’ कामयाब! विपक्ष चारों खाने चित, BJP ने बदल दिया जिले का राजनीतिक नक्शा
महिला नेतृत्व का उदय
आरक्षण के चलते जिले की चार नगर परिषदों और एक नगर पंचायत में महिलाएं नगराध्यक्ष बनीं। केवल एक स्थान पर पुरुष उम्मीदवार विजयी हुआ। इस परिणाम ने स्थानीय राजनीति में महिला नेतृत्व को मजबूत किया है।
Akola municipal election results bjp congress vba 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 04:35 PMCJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PMExplainer: क्या हूतियों की नई धमकी से मच जाएगा वैश्विक तेल संकट? समझिए लाल सागर का पूरा खेल
Jul 22, 2026 | 04:34 PMतेज हवाओं के साथ मुंबई-ठाणे में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Jul 22, 2026 | 04:33 PMइनसे अच्छे तो अंग्रेज थे, राहुल गांधी के PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर ऐसा क्यों बोले उद्धव ठाकरे
Jul 22, 2026 | 04:31 PM12 साल में शिक्षा बजट आधा, गडकरी के मंत्रालय का तीन गुना बढ़ा आवंटन; रामचंद्र गुहा ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Jul 22, 2026 | 04:30 PMYavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
Jul 22, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM











